13.6 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 03:33 am
13.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bareilly: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement

Bareilly News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस यूपी में खुद को मजबूत करने में जुटी है. जिसके चलते यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से माहौल बनाने की कोशिश है. शनिवार को बरेली से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Bareilly News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस यूपी में खुद को मजबूत करने में जुटी है. जिसके चलते यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से माहौल बनाने की कोशिश है. शनिवार को बरेली से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया. यह यात्र 20 जनवरी तक चलेगी. भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को नफरत भूलकर एकता का संदेश दिया जाएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

- Advertisement -

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बीजेपी पर साधा निशाना

शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से पहले कोतवाली स्थित अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन कर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है. भाजपा सिर्फ लोगों को बांटने और नफरत फैलाने के काम में जुटी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया. भारत जोड़ो यात्रा शहर से शुरू होकर देवचरा में संपन्न होगी.

बरेली से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

आज से भारत जोड़ो यात्रा बरेली से शुरू हुई है. यह यात्रा 11 दिसंबर को बदायूं, 12 दिसंबर को कासगंज , 13 दिसंबर को फर्रुखाबाद, 14 दिसंबर को एटा और पीलीभीत, 15 दिसंबर को शाहजहांपुर और मैनपुरी,16 दिसंबर को फिरोजाबाद,17 दिसंबर को आगरा, 18 दिसंबर को हाथरस, 19 दिसंबर को अलीगढ़ और 20 दिसंबर को मथुरा में संपन्न होगी.

7 सितंबर से शुरू हुआ भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 7 सितंबर से भारत को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी. भारत जोड़ा यात्रा से बढ़ती कट्टरता को खत्म करने, बेरोजगारी और सामाजिक आसमंताओं के विरोध में निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्य एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजर रही है.

यूपी में निकाला जाएगा भारत जोड़ो यात्रा अभियान

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला लिया है. इसमें हर जिले से कांग्रेसी शामिल होंगे. यूपी में निकलने वाली यात्रा में 100 से 500 तक कांग्रेसी पदयात्रा करेंगे.

यूपी नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस 

कांग्रेस का फोकस लोकसभा चुनाव 2024 है. इसको लेकर बूथ तक मजबूत करने की कोशिश चल रही है. इसीलिए कांग्रेस ने यूपी नगर निकाय चुनाव 2022 अपने बलबूते लड़ने का फैसला लिया है. इस चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं किया जाएगा.

रिपोर्टः मुहम्मद साजिद, बरेली

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें