![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/359c3e12-a9da-4f1f-a28f-83897fc8048c/janhvi3.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर हाल ही में अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में नजर आई थी. इस पार्टी में एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लगी थी. इस पार्टी में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थी.
![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/c95b88d3-30fe-4f24-a0a4-007edf79dc80/janhvi2.jpg)
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी कपूर का अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए फिर से दिल धड़क रहा है. कुछ हफ्तों से दोनों एक-दूसरे के साथ दिख रहे है. दोनों साथ में वेकेशन भी मनाने गए थे.
![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/c60d583e-1abb-4f89-9d37-cb593ec96645/janhvi1.jpg)
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक बार फिर से साथ में है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मानें तो, एक सूत्र ने बताया कि जाह्नवीऔर शिखर ने कुछ महीने पहले एक बार फिर से एक-दूसरे से बात करना शुरू किया. पिछले हफ्ते के आसपास दोनों ने फैसला किया कि उन्होंने वास्तव में अपने प्यार को फिर से जगा दिया है.
![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/87f3a5b2-0ab9-481c-896a-d35cdea50f99/janhvi5.jpg)
जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर को इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं कि दोनों ने अपने टूटे रिश्ते को ठीक कर लिया है. हाल ही में बोनी, शिखर के साथ अनिल कपूर के बर्थडे में पोज देते दिखे थे.
![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/09ce5f3c-265f-4ebb-9c2a-8dfe3cc1c21e/janhvi6.jpg)
शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के ग्रैंडसन है. शिखर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नहीं रहते है. हालांकि इंस्टा पर उनके 114K फॉलोअर्स है और उन्होंने अबतक सिर्फ 15 पोस्ट किए है. उन्हें सारा तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार्स फॉलो करते हैं.
![श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर Ex बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को फिर से कर रही डेट? जानें कौन है वो, Pics 6 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/5ba28dec-020a-4fa2-a4a0-3d96ad76e860/janhvi4.jpg)
हाल ही में जान्हवी को फिल्म मिली में देखा गया था, जो जो मलयालम थ्रिलर हेलेन की रीमेक थी. अभिनेत्री के पास मिस्टर एंड मिसेज माही है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. सुनने में आ रहा है कि वो फिल्म चालबाज में भी नजर आएगी.