21.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 01:47 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bokaro News: आदिवासी भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर, बचाने की जरूरत : गणेश चंद्र

Advertisement

Bokaro News: चंदनकियारी के विभिन्न क्षेत्रों में सेंगेल अभियान के नेतृत्व में आदिवासियों ने मनाया हासा-भाषा विजय दिवस

Audio Book

ऑडियो सुनें

चंदनकियारी, चंदनकियारी के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को सेंगेल अभियान के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोगों ने हासा, भाषा विजय दिवस मनाया. सेंगेल अभियान के गणेश चंद्र हांसदा ने कहा अभियान की ओर से झारखंड सहित पूरे देश के आदिवासी बहुल प्रदेशों बिहार, बंगाल, असम, ओडिशा में हासा-भाषा विजय दिवस अर्थात मातृभूमि-मातृभाषा विजय दिवस मनाया जा रहा है. आज भारत देश और दुनिया की लगभग सभी आदिवासी भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर खड़ी है, इसे बचाने की जरूरत है. कहा कि पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के अथक प्रयास से 22 दिसंबर 2003 को भारत व दुनिया की एकमात्र बड़ी आदिवासी भाषा- संताली भाषा को भारत देश के लोकसभा में राष्ट्रीय मान्यता मिली. आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया. दुनियाभर के आदिवासियों के लिए एक महान भाषा सम्मान है. सेंगेल भारत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग करती है कि 22 दिसंबर को राष्ट्रीय अवकाश और उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाये. भारतीय इतिहास में दर्ज 1857 के सिपाही विद्रोह की जगह 1855 के संताल हूल को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा प्रदान किया जाये. सिमोल टांड़ी विलेज सेंगेल टावर सोनी मुर्मू ने कहा कि आदिवासी गांव-समाज में अभी तक संविधान कानून और जनतंत्र लागू नहीं है. इस कारण आदिवासी गांव-समाज में वंशवादी स्वशासन व्यवस्था चालू है. ये थे मौजूद मौके पर सोमलाल हांसदा, नेपाल बेसरा, अनिता मुर्मू, उर्मिला मुर्मू, दीपिका हांसदा, शोभा बेसरा, बबिता मुर्मू, आरती किस्कू, लक्ष्मी मुर्मू, मोनिका सोरेन, सरासती हेंब्रम, काजोल सोरेन, लखी बेसरा, कुनामी बेसरा, परी सोरेन, सुनीता मुर्मू, सुखदेव सोरेन, राज बेसरा, जीतन मार्डी आदि उपस्थित थे.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें