Table of Contents
Jharkhand Chunav 2024: क्या आपको पता है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में किस विधानसभा सीट पर कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं? सबसे अधिक उम्मीदवार किस क्षेत्र में हैं. किस सीट पर सबसे कम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं? आइए, हम आपको इन सभी सवालों का जवाब बता देते हैं.
43 सीट पर चुनाव लड़ रहे 683 उम्मीदवार
किस सीट पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उससे पहले यह जान लीजिए कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे, उन सीटों पर कितने उम्मीदवार हैं. इन 43 सीटों पर कुल 683 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
जमशेदपुर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे 28 प्रत्याशी
अब बात आपको बताते हैं कि सबसे अधिक उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर पश्चिम सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस सीट पर कुल 28 उम्मीदवार हैं. इसी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं.
![झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी 1 Jharkhand Assembly Election Maximum Candidates Banna Gupta](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/jharkhand-assembly-election-maximum-candidates-banna-gupta-1024x640.jpg)
जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं सरयू राय
बन्ना गुप्ता कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले का समर्थन प्राप्त है. उनके खिलाफ झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ने के लिए आ गए हैं. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सरयू राय को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन प्राप्त है.
हटिया विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं 27 उम्मीदवार
झारखंड की राजधानी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र से 27 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदवारों वाला यह दूसरा विधानसभा है. इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर अजय नाथ शाहदेव और भाजपा के टिकट पर नवीन कुमार जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं. नवीन कुमार जायसवाल एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार हैं, तो अजय नाथ शाहदेव इंडिया के गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हैं.
![झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी 2 Jharkhand Assembly Election Maximum Candidates](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/jharkhand-assembly-election-maximum-candidates-1024x640.jpg)
जमशेदपुर पूर्वी में पूर्णिमा साहू, अजय कुमार समेत 24 उम्मीदवार
पूर्वी सिंहभूम जिले की ही जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतरे हैं.
झारखंड की 3 सीट पर चुनाव लड़ रहे 23-23 प्रत्याशी
झारखंड की 3 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां 23-23 लोग ताल ठोंक रहे हैं. ये तीनों सीटें अलग-अलग जिले में हैं. हजारीबाग जिले की हजारीबाग विधानसभा सीट, सरायकेला-खरसावां जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट और पलामू जिले की डालटेनगंज विधानसभा सीट पर 23-23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं.
![झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी 3 Minimum Candidates In Jharkhand Chunav](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/Minimum-candidates-in-jharkhand-chunav-1024x640.jpg)
सबसे कम उम्मीदवार पश्चिमी सिंहभूम की जगन्नाथपुर सीट पर
गढ़वा जिले की गढ़वा और हजारीबाग जिले की बरकट्ठा विधानसभा सीट पर 20-20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मनिका और जगन्नाथपुर 2 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां सबसे कम उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. सबसे कम प्रत्याशी पश्चिमी सिंहभूम जिले की जगन्नाथपुर सीट पर है. यहां मात्र 8 उम्मीदवार हैं. लातेहार जिले की मनिका विधानसभा सीट पर 9 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं.
Also Read
झारखंड चुनाव में ‘बौद्धिक जहर’ की एंट्री, हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर किया लंबा पोस्ट