15.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 10:20 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

सीएम के महिला सशक्तीकरण के चलते मिली बिहार को मिली मेजबानी : डीएम

Advertisement

बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

बक्सर

. बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है. जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी. इस क्रम में 20 अक्टूबर 2024 को बक्सर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा 2024 निकाली गयी. ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में किला मैदान बक्सर में कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के साथ आये विशिष्ट दल के खिलाड़ियों व कोच के ऊपर बक्सर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर व अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए किया गया. किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल को ट्रॉफी हस्तांतरित करते हुए पास द बॉल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को दूसरे खिलाड़ियों को पास दिया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के द्वारा महिला सशक्तिकरण व बिहार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व निरंतर प्रयास के चलते एशियाई वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार राज्य को प्राप्त हुआ है. बक्सर में ट्रॉफी गौरव यात्रा में पुलिस अधीक्षक बक्सर सदस्य विधान सभा राजपुर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, अन्य पदाधिकारीगण तथा राष्ट्रीय स्तर के बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्टार के हॉकी के खिलाडियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के सहभागिता रखने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया. अंत में ट्रॉफी के साथ आयी विशिष्ट टीम को शुभकामनाओं के संदेश के साथ विदा किया गया. गौरतलब है कि विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं एवं अंतरराष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जायेंगे. भारत 2023 का विजेता है. इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास ओर खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ- साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मास्कॉट गुड़िया है, जो बिहार में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेमपूर्ण शब्द है. यह मास्कॉट गौरैया से प्रेरित है, जो एक संकटग्रस्त प्रजाति है और यह सहनशक्ति, ताकत और प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है. यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें