Bihar Flood: भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप दिखा है. बाढ़ का पानी तेजी से कई इलाकों में फैल गया. सड़क पर नाव चलती दिख रही है. भागलपुर-कहलगांव एनएच 80 जलमग्न हो गया है. सबौर के घोषपुर के पास डायवर्सन पर पानी का तेज दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही एनएच-80 पर फरका पुस्तकालय गेट से घोषपुर के बीच गंगा की धार इस तेजी से बह रही है कि आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. गंगा का पानी भागलपुर शहर में भी प्रवेश कर चुका है. बाढ़ ग्रसित इलाकों से लोग पलायन कर रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं. जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
एनएच 80 पर बह रही तेज धार, ट्रेन की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक
भागलपुर में गंगा का पानी एनएच-80 पर तेजी से बह रहा है. शनिवार से स्थिति और अधिक बिगड़ी. सबौर अंतर्गत फरका के पास नेशनल हाइवे पर पानी इस प्रेशर से बहने लगा कि गाड़ियों व लोगों का आना-जाना इस मार्ग होकर रोका गया. ग्रामीणों को आवागमन के लिए रेल और नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर मुंगेर जिले में पानी का दबाव बढ़ने के बाद रेल सेवा भी बाधित है. जबकि लैलख से सबौर के बीच बाढ़ का पानी रेलखंड के करीब पहुंचने के कारण ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा है.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 1 2E42A9C0 D16C 4224 B5F6 93B914C8E03D](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/2e42a9c0-d16c-4224-b5f6-93b914c8e03d-1024x768.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 2 F9E43866 F1E2 43Af 8514 8D0D2E5F715F](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/f9e43866-f1e2-43af-8514-8d0d2e5f715f-1024x682.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 3 665F54Cd 5780 4B96 98Df 3Bd1B80F85Fb](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/665f54cd-5780-4b96-98df-3bd1b80f85fb-1024x682.jpg)
जलमग्न हुए कई इलाके, मोहल्ले में चल रही नाव
भागलपुर के सबौर अंतर्गत ममलखा पंचायत के पुरानी मसाढु, हरिदासपुर गंगा रामपुर, चायचक, रामनगर आदि गांव जलमग्न है. खानकित्ता पंचायत के अंतर्गत सुल्तानपुर भिट्टी गांव में गंगा का पानी मुहाने तक पहुंच गया है. वहीं नाथनगर में पानी का दबाव तेजी से बढ़ रहा है. चंपानगर के मदनीनगर इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 4 3B88D714 7842 4653 A944 192549F5743B](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/3b88d714-7842-4653-a944-192549f5743b-1024x682.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 5 448C03Dd 3Fc7 46Af 9E33 Ebe5D3C2F0C9](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/448c03dd-3fc7-46af-9e33-ebe5d3c2f0c9-1024x560.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 6 6A2B46B3 475F 432D 8982 0D04Eef1Ff0E](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/6a2b46b3-475f-432d-8982-0d04eef1ff0e-1024x525.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 7 8Eaf61C2 1874 4Ea9 9231 C548694D5D25](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/8eaf61c2-1874-4ea9-9231-c548694d5d25-1024x573.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 8 9C106177 3198 4Ddc Be76 116Be01A46B8](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/9c106177-3198-4ddc-be76-116be01a46b8-1024x514.jpg)
कई गांव हो गए जलमग्न
शहर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. सबौर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का कैंपस भी जलमग्न है. गंगा का पानी भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. कई प्रखंडों के गांव व टोले जलमग्न हो गए हैं.भागलपुर शहर के भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 9 Dc09C996 3Ce3 4F1C Af32 F73D1Fe89Bad](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/dc09c996-3ce3-4f1c-af32-f73d1fe89bad-1024x458.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 10 8E485253 92Df 449A A44E 9C50E8C27B53](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/8e485253-92df-449a-a44e-9c50e8c27b53-1024x436.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 11 E8614Fdd 1Acd 4A30 B942 5F83Edaa5988](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/e8614fdd-1acd-4a30-b942-5f83edaa5988-1024x564.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 12 01D13852 Adaa 4132 B1B2 4564588861Ff](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/01d13852-adaa-4132-b1b2-4564588861ff-1024x573.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 13 13C07F60 Da86 4051 9F32 849A590Be17D](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/13c07f60-da86-4051-9f32-849a590be17d-1024x678.jpg)
नवगछिया में भी बाढ़ का खतरा बढ़ा
नवगछिया में भी बाढ़ का संकट गहराया है. रंगरा चौक, गोपालपुर, नवगछिया, इस्माइलपुर के कई इलाके में गंगा का पानी ओवरफ्लो है. जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क पर महादेवपुर गंगा घाट के पास बने स्लुईस गेट का फाटक शनिवार को ध्वस्त हो गया. पानी का दबाव इस कदर तेज हुआ का गेट का फाटक टूटकर ध्वस्त हो गया. कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल चुका है.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 14 21Bha Mb 1 21092024 6](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/21bha_mb_1_21092024_6-1024x768.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 15 21Bha Mb 3 21092024 6](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/21bha_mb_3_21092024_6-1024x462.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 16 21Bha Mb 4 21092024 6](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/21bha_mb_4_21092024_6-1024x462.jpg)
सुल्तानगंज-अकबरनगर में भी बाढ़ का संकट
सुल्तानगंज में भी बाढ़ का संकट गहराया है. बाढ़ का पानी नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश कर गया है. कल्याणपुर नवटोलिया गांव में सैकड़ों लोग दो दिन से पानी में फंसे हैं. अकबरनगर के कई वार्ड बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. यहां एनएच 80 मुख्य सड़क और रेलवे लाइन के किनारे लोग शरण लेने को मजबूर हैं. सड़क पर चार फीट से अधिक पानी चढ़ा है जिससे वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. जिले के सैकड़ों स्कूल जलमग्न हो गए हैं.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 17 F9B5B423 4506 4911 Bd6D Abc40Aa89F66](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/f9b5b423-4506-4911-bd6d-abc40aa89f66-1024x682.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 18 A78Bc5F1 F380 4832 9B5A F579Fb9Eff93](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/a78bc5f1-f380-4832-9b5a-f579fb9eff93-1024x573.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 19 Whatsapp Image 2024 09 21 At 12.12.15 Pm 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-21-at-12.12.15-PM-1-1024x576.jpeg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 20 20Bha 94 20092024 6 2](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/20bha_94_20092024_6-2-1024x718.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 21 20Bha 101 20092024 6 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/20bha_101_20092024_6-1-1024x604.jpg)
समाजसेवी संस्थाएं व आम लोग भी कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद
भागलपुर में बाढ़ ने विकराल रूप लिया तो बड़ी आबादी पर संकट गहरा गया. इधर, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आम लोग व समाजसेवी संस्थाओं ने भी पहल की. नाथनगर निवासी टिंकू यादव कोरोनाकाल के बाद अब बाढ़ के इस संकट में भी अपनी संस्था के सदस्यों के साथ सक्रिय दिखे हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की मदद से लोगों को भोजन पहुंचाया जा गया. उनके इस पहल को लायनेस क्लब के सदस्यों व कई और लोगों का साथ मिल रहा है. लोग भोजन मुहैया कराने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की काफी सराहना हो रही है. बताया गया कि बाढ़ ग्रसित इलाके में फंसी गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे.
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 22 E40D3Bb6 F987 49C9 8F06 2D37A49561D5](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/e40d3bb6-f987-49c9-8f06-2d37a49561d5-1024x768.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 23 A2D0F1Cf Bea6 46C5 Bdec 41Baf2672Ffa](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/a2d0f1cf-bea6-46c5-bdec-41baf2672ffa-1024x576.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 24 446A2Be8 92Cd 4893 8D92 Dab843B746D2](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/446a2be8-92cd-4893-8d92-dab843b746d2-1024x576.jpg)
![Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ से तबाही की तस्वीरें, सड़क पर बह रही गंगा, शहर में चल रही नाव... 25 D96E7Ffe 12F6 47A8 860B E71334F9F22D](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/d96e7ffe-12f6-47a8-860b-e71334f9f22d-1024x768.jpg)