15.2 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 11:35 pm
15.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

गोड्डा से रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बस को हंसडीहा पुलिस ने रोका

Advertisement

आक्रोशित भाजपा समर्थकों के साथ गोड्डा विधायक अमित मंडल ने सड़क जाम कर दिया. दो घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद बस को वहां से जाने दिया गया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

हंसडीहा. गुरुवार देर शाम गोड्डा से रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस को हंसडीहा चौक के समीप देवघर रोड पर पुलिस ने रोक दिया. भाजपा के ये कार्यकर्ता रांची में भाजयुमो की जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे. भाजपा विधायक अमित मंडल भी काफिले के साथ चल रहे थे. पुलिस द्वारा बसों को रोके जाने के बाद तकरीबन दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने विधायक और उनके काफिले को जाने दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे-133 को हंसडीहा चौक पर जाम कर दिया. जाम के दौरान गोड्डा विधायक अमित मंडल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गोड्डा से बसों में सवार होकर रांची जा रहे थे. इसी दौरान हंसडीहा में सभी वाहनों को रोक दिया गया था. बसों को रोके जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये. भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आ गयी.

————–भाजपा के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से विरोध के लिए रांची जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोका है. पुलिस गुंडे की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार कर रही है. पुलिस जहां रोकेगी भाजपा के कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठेंगे.

– अमित मंडल, भाजपा विधायक, गोड्डा

————–रैली में जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया था. वाहनों की जांच की जा रही थी इसलिए वाहनों को रोका गया था. जांच के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया.

– प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी हंसडीहाB

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें