31.9 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025 | 08:56 pm

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

weekly current affairs quiz 2024 : पढ़ें 15 जुलाई से 21 जुलाई तक का करेंट अफेयर्स क्विज

Advertisement

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज को आप अपनी परीक्षा की तैयारी में शामिल कर सकते हैं...

Audio Book

ऑडियो सुनें

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसायमिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और करें अपनी तैयारी को मजबूत.

  1. किस राज्य को कृषि और ग्रामीण समृद्धि से जुड़ी नयी नीतियां अपनाने की खातिर वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है?
    (क) पंजाब
    (ख) मध्य प्रदेश
    (ग) महाराष्ट्र
    (घ) छत्तीसगढ़
  2. हाल ही में डिक स्कूफ किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये हैं?
    (क) नीदरलैंड
    (ख) ऑस्ट्रेलिया
    (ग) हंगरी
    (घ) ऑस्ट्रिया
  3. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक हाल ही में कजाखस्तान के किस शहर में आयोजित की गयी?
    (क) अल्माटी
    (ख) पावलोदर
    (ग) तेमिरताऊ
    (घ) अस्ताना
  4. निम्न में से किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डे ला लेगियन डी ऑनर’ (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है?
    (क) फाल्गुनी नायर
    (ख) रोशनी नादर
    (ग) देविता सराफ
    (घ) अनु आगा
  5. भारतीय एथलेटिक्स संघ ने 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए कितने सदस्यों की भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की है?
    (क) 28 सदस्यों
    (ख) 30 सदस्यों
    (ग) 32 सदस्यों
    (घ) 35 सदस्यों
  6. निम्न में से कौन सा देश यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी करेगा ?
    (क) इंडोनेशिया
    (ख) जापान
    (ग) भारत
    (घ) बांग्लादेश
  7. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने सड़कों में सुधार के लिए ‘लोकपथ मोबाइल एप’ लॉन्च किया है?
    (क) मेघालय
    (ख) चंडीगढ़
    (ग) लद्दाख
    (घ) मध्य प्रदेश
  8. निम्न में से कौन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं?
    (क) डॉ बीएन गंगाधर
    (ख) डॉ दीपक नटराजन
    (ग) डॉ एम श्रीनिवास
    (घ) डॉ रणदीप गुलेर
  9. जुलाई की किस तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
    (क) 7 जुलाई
    (ख) 9 जुलाई
    (ग) 11 जुलाई
    (घ) 15 जुलाई
  10. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया, डूरंड कप किस खेल से जुड़ा है?
    (क) हॉकी
    (ख) फुटबॉल
    (ग) क्रिकेट
    (घ) घुड़सवारी

सही जवाब
1(ग), 2 (क), 3 (घ), 4 (ख), 5(क), 6(ग),7(घ), 8(क), 9(ग),10(ख).

[quiz_generator]

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels