21.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 12:21 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

हिन्दी साहित्य की अमूल्य धरोहर है नागार्जुन की रचनाएं

Advertisement

हिन्दी साहित्य समिति मधुबनी की ओर से कवि भोलानंद झा के आवास पर पूर्व प्राचार्य प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को दो सत्रों में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

मधुबनी. हिन्दी साहित्य समिति मधुबनी की ओर से कवि भोलानंद झा के आवास पर पूर्व प्राचार्य प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को दो सत्रों में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रथम सत्र में हिन्दी साहित्य में नागार्जुन विषय पर विचार गोष्ठी एवं द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. परिचर्चा में समिति के संयोजक कवि पंकज सत्यम ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि नागार्जुन हिन्दी साहित्य के अमूल्य धरोहर थे. वे अपनी रचनाओं में आमजन की बात करते थे. दयानंद झा ने कहा नागार्जुन अपनी रचनाओं में मानव की पीड़ा को उकेरा था. भोलानंद झा ने कहा नागार्जुन की कविताओं में प्रतिरोध का स्वर सर्वत्र व्याप्त है. डॉ. विनय विश्वबंधु ने कहा कि नागार्जुन जनमानस के सफल और सिद्धहस्त साहित्यकार माने जाते हैं. अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल ने कहा नागार्जुन की रचनाओं में परिवर्तन एवं न्याय की चेतना का स्पष्ट स्वर दिखता है. इनकी कविता स्थान विशेष का न होकर पूरे देश की कविता है. इसीलिए नागार्जुन जनकवि के रूप में जाने जाते हैं. द्वितीय सत्र में आयोजित कविगोष्ठी में सुभाष चंद्र झा सिनेही, दयानंद झा, भोलानंद झा, पंकज सत्यम, डॉ. विनय विश्वबंधु, प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल की रचनाएं खूब सराही गयी. संचालन डॉ. विनय विश्वबंधु व धन्यवाद ज्ञापन भोलानंद झा ने किया.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें