28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

जापान में पद्मश्री शांति देवी व अशोक कुमार विश्वास का हुआ सम्मान

Advertisement

जापान के टोक्यो में आयोजित इंडियन ट्रेंड फेयर कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन हुआ

Audio Book

ऑडियो सुनें

प्रतिनिधि, संग्रामपुर. जापान के टोक्यो में आयोजित इंडियन ट्रेंड फेयर कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन हुआ. जहां मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के चंदनिया गांव निवासी सह बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने बिहार के दो कलाकार पद्मश्री शांति देवी और अशोक कुमार विश्वास को सम्मानित किया. बताया गया कि प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री शांति देवी (मिथिला पेंटिंग) और पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास (टिकुली आर्ट) को जापान में उनके बेहतरीन कार्य के लिये सम्मानित किया गया. टोक्यों में दोनों कलाकारों को सम्मानित करते हुए बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने कहा कि शांति देवी और अशोक कुमार ने अपनी कला के माध्यम से बिहार की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलायी है. उनका योगदान अतुलनीय है और हम उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए अपने आप को सम्मानित महसूस करते हैं. वही शांति देवी और अशोक कुमार ने भी इस सम्मान के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने बताया कि मिथिला पेंटिंग और टिकुली आर्ट जैसे पारंपरिक कला रूपों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उनके लिए अत्यंत उत्साहजनक है. मौके पर बिहार फाउंडेशन जापान के सचिव विकास रंजन, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, अपराजिता सिंह, उत्सव सिंह, सोनल सिंह ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को सराहते हुए इसे और आगे बढ़ाने के लिए संस्था लगातार कार्य करती रहेगी.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें