40 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025 | 04:49 pm

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

29 May History: आज ही के दिन एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने किया था एवरेस्ट फतह

Advertisement

2th may history: इतिहास के पन्‍नों में 29 मई के नाम कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. आज ही के दिन पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की.

Audio Book

ऑडियो सुनें

29 May History: देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है. दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी.

एक और बड़ी घटना की बात करें तो इसी द‍िन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था.
देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया.
1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली.
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की.
1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की.
1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन.
1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.
1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.
1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.
1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.
1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई.
2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं.
2020 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन.

[quiz_generator]

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels