लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान आज शुक्रवार को शुरू हो चुका है. बिहार की 4 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियाें के भाग्य का आज ही फैसला हो जाएगा. नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में वोटिंग शुरू हो चुकी है. सुबह 9 बजे तक की बात करें तो 10 प्रतिशत से कम ही वोटिंग बिहार की हर सीट पर हो सकी. लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा से लेकर बुजुर्ग तक के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि कई बूथों पर मतदान में सुस्ती भी दिखाई पड़ी है.
बिहार में 4 सीटों के लिए हो रहा मतदान
बिहार की चार सीटों पर मतदान सुबह से शुरू हो गया. इन चारो सीटों पर विपक्ष की ओर से राजद ने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि सत्ता पक्ष की ओर से एनडीए के अलग-अलग घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. इनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो रहा है. बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच मतदाता बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं.
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 1 97C1B74D E1D2 4631 Ac36 Daf58E8985D2](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/97c1b74d-e1d2-4631-ac36-daf58e8985d2-1024x766.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 2 E09F7Da3 E535 4Afa Bafc 91714704Bbfc](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/e09f7da3-e535-4afa-bafc-91714704bbfc-1024x768.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 3 Ad0F8280 B8C5 4Acd Aecb 74Dcb3E1Fb3E](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/ad0f8280-b8c5-4acd-aecb-74dcb3e1fb3e-1024x580.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 4 B714Ea9E D8Eb 478A Adb3 21218E3D06Ad](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/b714ea9e-d8eb-478a-adb3-21218e3d06ad-1024x458.jpg)
महिलाओं में दिखा वोटिंग को लेकर उत्साह
जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया संसदीय सीटों के लिए हो रहे मतदान की तस्वीरें सामने आयी हैं. महिला और युवा मतदाता कतार में अधिक संख्या में दिखाई दिए हैं. वहीं बुजुर्ग मतदाता भी अपने-अपने घरों से बाहर आए हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है.
ALSO READ: Lok Sabha Poll: बिहार में पहले दो घंटे में 10 फीसदी भी नहीं हुआ मतदान, शहरी वोटरों में दिखी उदासीनता
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 5 3F715878 D607 4054 A1Ce 147Bac304Cf1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/3f715878-d607-4054-a1ce-147bac304cf1-1024x461.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 6 B1F56123 9629 43D0 9Ca1 A84D3A0Abe2F](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/b1f56123-9629-43d0-9ca1-a84d3a0abe2f-1024x461.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 7 28Dd1A75 3Ef0 4B8E 9Dff E1D7C7835Fba](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/28dd1a75-3ef0-4b8e-9dff-e1d7c7835fba-1024x768.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 8 Abe03E26 29B2 40Fa 9Cfe 7Ddb6829F6F0](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/abe03e26-29b2-40fa-9cfe-7ddb6829f6f0-1024x576.jpg)
बिहार में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत..
बिहार का मौसम इन दिनों बेहद सख्त तेवर दिखा रहा है. 8 से 9 बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. इसी मौसम के बीच मतदान भी हो रहा है. सुबह की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गया में 9.30%, नवादा में 6.15%, औरंगबााद में 6.01% और जमुई में 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ है.
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 9 1F0F3379 2B9C 4254 9600 9Dde0E628395](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/1f0f3379-2b9c-4254-9600-9dde0e628395-1024x576.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 10 A6B0B4Fb 32Bd 44Ce B33D 803327856605](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/a6b0b4fb-32bd-44ce-b33d-803327856605-1024x461.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 11 1492F725 540E 4611 Af14 972Ee815F4E3](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/1492f725-540e-4611-af14-972ee815f4e3-1024x683.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 12 5E7Ac5F8 91F7 4B8E B7E3 249E678E66E4](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/5e7ac5f8-91f7-4b8e-b7e3-249e678e66e4-1024x576.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 13 E99F3B56 8127 4D8A B101 16Caefbb6044](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/e99f3b56-8127-4d8a-b101-16caefbb6044-1024x460.jpg)
![बिहार की 4 सीटाें पर मतदान की Photos देखिए, जानिए सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े 14 E1529288 1Bff 455E Bd4B Ba6F3Fbf15Bc](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/e1529288-1bff-455e-bd4b-ba6f3fbf15bc-1024x460.jpg)