18.1 C
Ranchi
Saturday, March 1, 2025 | 12:46 am
18.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

तपने लगी झारखंड की धरती, इन 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार, जानें रांची समेत अन्य जिलों का क्या है हाल

Advertisement

झारखंड में 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. रांची के उच्चतम पारा गिरा है, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ा है. जानें अन्य जिलों का क्या है हाल.

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारखंड के कम से कम 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. जी हां, सरायकेला, गोड्डा, पाकुड़ और जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. सरायकेला का उच्चतम तापमान तो 41.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है.

रांची का अधिकतम तापमान कितना है?

रविवार (14 अप्रैल) को राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. आज का रांची का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. यह रांची के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

जमशेदपुर में उच्चतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा

बात जमशेदपुर के मौसम की करें, तो यहां का उच्चतम तापमान 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह आज की तारीख में सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

Jhar Weather
आपके जिले का आज कितना रहा उच्चतम तापमान. Imd

डालटेनगंज में कितना बढ़ा पारा?

पलामू के जिला मुख्यालय डालटेनगंज में भी जमशेदपुर की तरह उच्चतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड में सबसे ज्यादा गर्मी किन जिलों में है?

झारखंड में सबसे ज्यादा गर्मी इन चार जिलों में है. सरायकेला, गोड्डा, पाकुड़ और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है.

  • सरायकेला का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गोड्डा का उच्चतम तापमान 40.8 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पाकुड़ का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची गर्म है या ठंडा?

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा है.

रांची में अधिकतम तापमान कितना है?

रांची में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड कि गिरावट दर्ज की गई है.

झारखंड का सबसे गर्म स्थान कौन सा है?

झारखंड का सबसे गर्म स्थान सरायकेला रहा. यहां का उच्चतम तापमान 41.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इसके बा गोड्डा, पाकुड़ और जमशेदपुर झारखंड में सबसे गर्म स्थान रहे. गोड्डा का उच्चतम तापमान 40.8 डिग्री सेंटीग्रेड, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेंटीग्रेड और जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 40.1 डिग्री सेंटीग्रेड है.

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: रांची का बढ़ रहा है उच्चतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Also Read : Jharkhand Weather: पछुआ हवा से बढ़ेगी गर्मी, झारखंड के किसानों को मौसम वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

Also Read : Weather Today: फिर 40 डिग्री पहुंचा झारखंड का तापमान, अभी और बढ़ेगी गर्मी

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर