डुमरी (गिरिडीह). बहुजन सदान मोर्चा व हिंद मजदूर किसान यूनियन का सम्मेलन रविवार को इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित तेरहपंथी कोठी में हुआ. इसकी अध्यक्षता मणि गोप व संचालन गंगाधर महतो ने किया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गिरिडीह संसदीय लोकसभा सीट से राज्य के प्रथम ऊर्जा मंत्री सह बहुजन सदान मोर्चा के सुप्रीमो व हिंद मजदूर किसान यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष लालचंद महतो तीसरा मोर्चा के उम्मीदवार होंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मंत्रणा की गयी. कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए लालचंद महतो ने कहा कि आज तक गिरिडीह के जितने सांसद हुए, वह क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आये. क्षेत्र का विकास भी नहीं हुआ. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला. सम्मेलन को हेमा एक्का, सुबीर पाल, चेतलाल महतो, अशोक कुमार जैन, मुन्ना मंडल, चिंतामणि महतो, रामेश्वर महतो आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर संजय प्रकाश ठाकुर, शाहबाज खान, शकील खान, सुजीत मोहली, जितेंद्र महतो, रेवतलाल महतो, विजय महतो, टेकलाल महतो, करमचंद महतो, महावीर महतो, शाहिद अंसारी, राजू मोहली, तेजलाल महतो, सादिक खान, खेमलाल महतो, रविंद्र रजवार, रूपलाल महतो, जीतन मोहली, सुकर पंडित, प्रो सिकंदर, सुभाष पंडित, राजेंद्र मोहली, मोहन महतो, सुनीता देवी आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.
Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.
Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement
लालचंद महतो गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
Advertisement
![tower chowk](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/tower-chowk.jpg)
बहुजन सदान मोर्चा व हिंद मजदूर किसान यूनियन का सम्मेलन रविवार को इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित तेरहपंथी कोठी में हुआ.
![Audio Book](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/audio-book-1.png)
ऑडियो सुनें
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Word Of The Day
Sample word
Sample pronunciation
Sample definition