ललित किशोर मिश्र, भागलपुर: शहर के भीड़-भाड़ वाला इलाका डिक्शन मोड़ से प्राइवेट बस स्टैंड को शहर से बाहर रिक्शाडीह में शिफ्ट करने के डीएम के निर्देश के बाद बस संचालकों में आक्रोश है. बुधवार को डीएम के आदेश के विरोध में प्राइवेट बस संचालकों ने वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. इससे भागलपुर शहर में 50,000 से अधिक यात्री सड़कों पर भटकते दिख रहे हैं.
डिक्शन मोड़ स्थित बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक हर जगह यात्रियों की भारी भीड़ दिख रही है. वाहनों की हड़ताल से जगदीशपुर, बांका, बौंसी, अमरपुर, देवघर, दुमका, रांची, जमशेदपुर, धनबाद व कोलकाता जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. धूप में सैकड़ों यात्री डिक्शन मोड़ बस स्टैंड के आसपास वाहन के इंतजार में भटकते देखे गये. यात्रियों के साथ चल रहे कई बच्चे, वृद्ध व महिलाओं को बस नहीं मिलने के बाद वापस लौटते देखा गया.
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 1 895B478C 50Be 46A4 A689 Fa10E9Fc506A](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/895b478c-50be-46a4-a689-fa10e9fc506a-461x1024.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 2 C0C7Eac3 E554 4717 9718 97Aa52A0B204](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/c0c7eac3-e554-4717-9718-97aa52a0b204-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 3 45144Ffa C180 406D B2B3 5E7753F3Dfe0](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/45144ffa-c180-406d-b2b3-5e7753f3dfe0-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 4 A444D524 Ad5C 42F9 8213 1A6F615F6756](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/a444d524-ad5c-42f9-8213-1a6f615f6756-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 5 केेेहहह](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/केेेहहह.jpg)
बताते चलें कि डीएम ने निजी बसों व अन्य वाहनों का ठहराव डिक्शन मोड़ की बजाय रिक्शाडीह में तय कर दिया है. वहीं बुधवार से आदेश का पालन नहीं करने पर जुर्माना की बात कही है. लेकिन रिक्शाडीह में यात्री सुविधा व वाहनों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने से चालकों ने विरोध कर दिया.
भागलपुर बांका जिला बस मालिक संघ के अध्यक्ष एनके सिंह उर्फ लालबाबू ने बताया कि जबतक रिक्शाडीह में यात्रियों व बस स्टाफ के लिए सुविधाएं बहाल नहीं होंगी. बस को डिक्सन मोड़ से ही संचालित किया जायेगा. यहां से 100 से अधिक बसों का संचालन रोजाना होता है. वहीं 20 हजार से अधिक यात्रीगण आते जाते हैं.
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 6 2D9E9686 3D95 4Dad 94A4 1Cd58Acd2B1A](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/2d9e9686-3d95-4dad-94a4-1cd58acd2b1a-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 7 B0677918 638C 4747 8247 4D15F7Cc6166](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/b0677918-638c-4747-8247-4d15f7cc6166-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 8 2E9B02Ec 7E53 4D8B B1A4 2139D177Afee](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/2e9b02ec-7e53-4d8b-b1a4-2139d177afee-1024x461.jpg)
इधर, बांका जिला से भागलपुर ड्यूटी पर आने वाले सैकड़ों शिक्षक, हेल्थकर्मी, अस्पताल के मरीज समेत अन्य लोग भी हड़ताल से प्रभावित हुए हैं. बता दें कि डीएम ने यह फैसला शहर में वाहनों की दिनभर लगने वाली जाम से निपटने के लिए लिया है.
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 9 C0Ac4Aff C3B8 46B8 8166 376Dbc1B220E](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/c0ac4aff-c3b8-46b8-8166-376dbc1b220e-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 10 0B97B960 7Df5 4D50 8A91 711A758C0D47 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/0b97b960-7df5-4d50-8a91-711a758c0d47-1-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 11 Eb45433F 4371 4B18 901C 4Db28A19598E](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/eb45433f-4371-4b18-901c-4db28a19598e-1024x461.jpg)
वहीं दिन में करीब साढ़े 12 बजे भागलपुर के जीरो माइल थाना स्थित अस्थाई बस स्टैंड से भवानीपुर, कुर्सेला, सहरसा व कटिहार आदि रूटों के लिए बस का परिचालन अन्य दिनाें की तरह हो रहा था. बता दें कि इसी बस स्टैंड से नवगछिया की ओर बसें जाती हैं.
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 12 E3976Ef3 1343 4591 8A7D 65B8Ecc173F2](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/e3976ef3-1343-4591-8a7d-65b8ecc173f2-1024x461.jpg)
![भागलपुर में डिक्शन मोड़ से बस स्टैंड हटाने पर आक्रोशित बस चालकों ने शुरू की हड़ताल, हजारों यात्री परेशान 13 01362928 6E76 4Eb1 B98E 3B4D23D4683D](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/01362928-6e76-4eb1-b98e-3b4d23d4683d-1024x461.jpg)