26.4 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 03:33 pm
26.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Weather Forecast: पहाड़ से मैदान तक शीतलहर से कांपे लोग, जानें नये साल में मौसम का हाल

Advertisement

Weather Forecast Updates Today : देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जहां बिहार के कई इलाकों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं झारखंड के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. आइए जानते हैं नये साल के पहले दिन देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

Audio Book

ऑडियो सुनें

लाइव अपडेट

पंजाब में ठंड के साथ शीतलहर

पंजाब में भी के कारण आम जनजीवन बेपटरी हो गया है. प्रदेश में भीषण ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रकोप है. पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान दो से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से अत्यधिक ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.

- Advertisement -

दिल्ली में ठंड से राहत नहीं

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नये साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताने वाली है. दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत लोगों को मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

सीजन की सबसे ठंड रात

कश्मीर में नववर्ष की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई. गुलमर्ग और पहलगाम में शनिवार रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है.

पूरे देश में मौसम शुष्क

नये साल पर लगभग पूरे देश में मौसम शुष्क रहने वाला है. साथ ही पूरे उत्तर, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और देश के पूर्वी हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

यूपी में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा साल के पहले दिन नजर आया. मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हवाएं चलेंगी तो ठिठुरन भी बढ़ेगी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में नये साल के पहले दिन यानी रविवार से सर्दी एक बार फिर सताने वाली है. दिल्ली-एनसीआर में वैसे तो शनिवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत लोगों को मिली, लेकिन देर शाम पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के चलते उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. रविवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गयी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है जिसकी वजह से हवाएं चलेंगी तो ठिठुरन भी बढ़ेगी.

यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. राजधानी में आज बर्फीली हवाओं से हल्की राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है. साथ ही 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर का नया दौर

मौसम विभाग ने दिल्ली में सुबह घने कोहरे के बाद दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी का सबब बनेंगी. विभाग ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. एक जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर का नया दौर शुरू होने के आसार हैं.

बिहार में शीत लहर

जहां तक पूरे बिहार का सवाल है, दक्षिण बिहार में शीत लहर जारी रही. पूर्वी बिहार को छोड़ दें दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में कुछ जगहों पर शीत दिवस दर्ज हुआ.

झारखंड के इन जिलों में 4-5 जनवरी को वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 90 फीसदी दर्ज की गई. वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

कश्मीर में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर दर्ज किया गया जिसके चलते लोगों को हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस था. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया.

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर, मुक्तसर और नवांशहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 4.7 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, करनाल में 8.4 डिग्री, अंबाला में 8.9 डिग्री, कैथल में 7.9 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में पारा फिर गिरा

राजस्थान में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, नये साल में राज्य में सर्दी फिर जोर पकड़ेगी. विभाग ने बताया कि फलोदी शुक्रवार रात राजस्थान में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें