25.1 C
Ranchi
Saturday, February 15, 2025 | 06:14 pm
25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bihar Tourism: टूरिस्ट को भा रहा राजगीर और बोधगया, पिछले एक साल में बिहार आए रिकार्ड 8.21 करोड़ पर्यटक

Advertisement

बिहार में दिसंबर 2023 तक रिकार्ड 8.21 करोड़ पर्यटक घूमने आये हैं. जिसमें 8.15 करोड़ देसी और 5.46 लाख विदेशी पर्यटक हैं. इसका खुलासा पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़े से हो रहा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

बिहार में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. बिहार में दिसंबर 2023 तक रिकार्ड 8.21 करोड़ पर्यटक घूमने आये हैं. जिसमें 8.15 करोड़ देसी और 5.46 लाख विदेशी पर्यटक हैं. इसका खुलासा पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़े से हो रहा है. विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 महीने में सबसे अधिक पर्यटक अगस्त महीने में 3.22 करोड़ पहुंचे. बता दें कि साल 2022 में महज 2.54 करोड़ पर्यटक बिहार पहुंचे थे. जिसमें 86 हजार 829 पर्यटक विदेशी थे.

पर्यटकों की पहली पसंद राजगीर

बिहार में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह राजगीर बन गया है. बिहार घूमने आने वाला हर दूसरा पर्यटक नालंदा जिले के राजगीर की सैर करता है. पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में लगभग 3.3 करोड़ पर्यटकों ने राजगीर का भ्रमण किया. जिसमें 3,32,00,304 देसी और 810,25 विदेश पर्यटक शामिल थे. इससे आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार आने वाले सैलानियों को राजगीर की खूबसूरत वादियां कितनी पसन अ र हैं. राजगीर में मलमास मेले के कारण भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई.

Undefined
Bihar tourism: टूरिस्ट को भा रहा राजगीर और बोधगया, पिछले एक साल में बिहार आए रिकार्ड 8. 21 करोड़ पर्यटक 4

राजगीर के बड़ देसी को पटना तो विदेशी को भाया बोधगया

देसी पर्यटकों की बात करें तो उन्हें राजगीर के बाद पटना सबसे अधिक पसंद आया. राजगीर के बाद सबसे अधिक 76 लाख 09 हजार 734 देसी पर्यटक पटना घूमने पहुंचे. वहीं विदेशी पर्यटकों की पसंद गया, बोधगया और वैशाली बना. दिसंबर 2023 तक गया में 96 हजार 328, वैशाली में 88 हजार 646, जबकि बोधगया में 87 हजार 899 विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे.

Undefined
Bihar tourism: टूरिस्ट को भा रहा राजगीर और बोधगया, पिछले एक साल में बिहार आए रिकार्ड 8. 21 करोड़ पर्यटक 5

बोध गया है पर्यटकों को पसंद

बिहार में पर्यटकों का दूसरा पसंदीदा डेस्टिनेशन बोध गया है, जहां 2023 में 20,48,808 पर्यटक आए. राजगीर और गया आने वाले पर्यटकों के बीच काफी फासला है, लेकिन यदि बात विदेशी पर्यटकों की करें तो उनका पसंदीदा पर्यटक स्थल गया और बोधगया है. जहां क्रमश: 96,328 और 87,899 हजार विदेशी पर्यटक भ्रमण को आये थे.

Undefined
Bihar tourism: टूरिस्ट को भा रहा राजगीर और बोधगया, पिछले एक साल में बिहार आए रिकार्ड 8. 21 करोड़ पर्यटक 6

पिछले पांच साल में आने वाले पर्यटक

  • वर्ष 2023 में कुल 8.21 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 5.46 लाख विदेशी और 8.15 करोड़ देसी टुरिस्ट आए

  • वर्ष 2022 में कुल 2.54 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 86 हजार विदेशी और 2.53 करोड़ देसी टुरिस्ट आए

  • वर्ष 2021 में कुल 25.51 लाख पर्यटक आए जिसमें 1,046 विदेशी और 25.02 लाख देसी टुरिस्ट आए

  • वर्ष 2020 में कुल 59.44 लाख पर्यटक आए जिसमें 3.08 लाख विदेशी और 56.44 लाख देसी टुरिस्ट आए

  • वर्ष 2019 में कुल 3.49 करोड़ पर्यटक आए जिसमें 10.93 लाख विदेशी और 3.39 करोड़ देसी टुरिस्ट आए

किस शहर में पहुंचे कितने पर्यटक

  • प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर आए पर्यटकों में राजगीर में 3.32 करोड़ देसी, जबकि 81,025 विदेशी पर्यटक पहुंचे.

  • राजधानी पटना में 76.09 लाख देसी, जबकि 22,721 विदेशी पर्यटक घूमने आए.

  • बोधगया में 19.60 लाख देसी और 87,899 विदेशी पर्यटक आए.

  • मुजफ्फरपुर में 16.32 लाख देसी और 259 विदेशी पर्यटक आए.

  • नालंदा में 14.16 लाख देसी और 62,855 विदेशी पर्यटक आए.

  • गया में 10.37 लाख देसी और 96,328 विदेशी पर्यटक पहुंचे.

  • वैशाली में 4.86 लाख देसी, तो 88,646 विदेशी पर्यटक घूमने पहुंचे.

  • बांका में 7.03 लाख देसी और 774 विदेशी नागरिक पहुंचे.

  • मुंगेर में 10.89 लाख देसी और 2744 विदेशी नागरिक पहुंचे.

  • रक्सौल में 87, 332 देसी पर्यटक पहुंचे वहीं विदेशी नागरिकों की संख्या यहां सून्य रही.

मेलों के दौरान बिहार पहुंचने वाले पर्यटक

  • बिहार में हर वर्ष कई महत्वपूर्ण मेलों का भी आयोजन होता है. जैसे सोनपुर मेला, श्रावणी मेला, पितृपक्ष मेला इत्यादि. इस दौरान भी देश-विदेश से पर्यटक बिहार पहुंचते हैं.

  • 27 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक सोनपुर मेला में 79,73,700 देसी पर्यटक तो 145 विदेशी नागरीक पहुंचे.

  • चार जुलाई 2023 से 31 अगस्त के बीच श्रावणी मेला में 77,08,159 देसी और 36 विदेशी पर्यटक पहुंचे

  • एक से 14 अक्टूबर के बीच लगने वाली पितृपक्ष मेला के दौरान 26,42,650 देसी और 41,092 विदेश पर्यटक मोक्ष नगरी गया पहुंचे.

  • पितृपक्ष मेला के दौरान पुनपुन पहुंचने वाले देसी पर्यटकों की संख्या 263725 रही. वहीं, 41,551 विदेशी पर्यटक भी पहुंचे.

किस महीने आए कितने पर्यटक

  • जनवरी में 19,67,659 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • फरवरी में 27,61,491 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • मार्च में 32,46,227 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • अप्रैल में 22,62,841 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • मई में 18,99,844 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • जून में 20,72,927 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • जुलाई में 1,18,99,525 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • अगस्त में 3,22,48,540 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • सितंबर में 24,75,026 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • अक्टूबर में 66,03,831 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • नवंबर में 42,86,098 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • दिसंबर में 1,04,08,268 पर्यटक बिहार पहुंचे

  • 2023 में कुल 8,21,32,277 पर्यटक बिहार पहुंचे

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें