![Ola-Uber में कार मालिकों को कर रही मालामाल! कैब सर्विस के लिए ये 5 Cng कारें हैं बेस्ट ऑप्शन! 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/52cc9001-5bbe-4790-8085-f795eedc6d7c/20220104120415_Buying_Used_Wagon_R_1.jpg)
1. मारुति वैगन-आर सीएनजी
मारुति वैगन-आर को कैब और टैक्सी के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. इस 5 सीटर हैचबैक के केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है जिससे पैसेंजर्स को स्पेस की कोई कमी महसूस नहीं होगी. इसके सीएनजी वैरिएंट में 1-लीटर का इंजन सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलता है. मारुति वैगनआर के कैब वेरिएंट WagonR Tour सीएनजी की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
Also Read: Car Care: कम हो जाएगी आपके कार की माइलेज…अगर ठंड में करते हैं ये काम!![Ola-Uber में कार मालिकों को कर रही मालामाल! कैब सर्विस के लिए ये 5 Cng कारें हैं बेस्ट ऑप्शन! 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2021-11/048d1795-f599-40b6-ac15-aaff66b90ca9/Celerio.jpg)
2. मारुति सेलेरियो सीएनजी
मारुति सेलेरियो सीएनजी भी कैब के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. सेलेरियो का सीएनजी ट्रिम VXi वैरिएंट से शुरू होता है जिसकी कीमत 6.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह कार सीएनजी में 35.6 km/kg की माइलेज दे सकती है.
Also Read: ‘बड़ी गाड़ी हो…तो ऐसी हो’, भारत की सबसे फेवरेट 7 सीटर लग्जरी कार, कीमत सिर्फ 10 लाख![Ola-Uber में कार मालिकों को कर रही मालामाल! कैब सर्विस के लिए ये 5 Cng कारें हैं बेस्ट ऑप्शन! 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2020-05/4e8cad59-aa7a-4db3-8e3e-b0205b1ec27f/Maruti_Dzire.jpg)
3. मारुति डिजायर टूर एस सीएनजी
कैब के लिए मारुति सुजुकी Dzire का Tour S CNG वर्जन उपलब्ध है. इसकी कीमत 7.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. डिजायर टूर एस सीएनजी में 31.12 km/kg का माइलेज मिल जाता है.
![Ola-Uber में कार मालिकों को कर रही मालामाल! कैब सर्विस के लिए ये 5 Cng कारें हैं बेस्ट ऑप्शन! 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-04/a1ec6a8f-6404-42cb-8ecd-4ef2333f8067/maruti_suzuki_ertiga.jpg)
4. मारुति अर्टिगा सीएनजी
मारुति अर्टिगा 7-सीटर लोकप्रिय एमपीवी कैब और टैक्सी के लिए स्पेशल टूर सीएनजी (Ertiga Tour CNG) मॉडल में उपलब्ध है. इसके सीएनजी बेस मॉडल की कीमत 10.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अर्टिगा टूर एस सीएनजी में 26.08 km/kg का माइलेज मिलता है.
Also Read: Maruti की ये 7 सीटर MPV देती 20 प्लस माइलेज, कीमत सिर्फ 8 लाख…![Ola-Uber में कार मालिकों को कर रही मालामाल! कैब सर्विस के लिए ये 5 Cng कारें हैं बेस्ट ऑप्शन! 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/52fdab0e-7b5d-4f48-b0f5-9b3556e9c52a/tigor_icng.jpg)
5. टाटा टिगोर सीएनजी
टाटा मोटर्स की 5 सीटर कॉम्पैक्ट सेडान ‘टिगोर’ सीएनजी वैरिएंट में उपलब्ध है. यह फ्लीट या टैक्सी सर्विस के लिए बेहतर कार मानी जाती है. आप इसके बेस सीएनजी मॉडल XM सीएनजी को 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीद सकते हैं. इसमें 26.49 km/kg तक का माइलेज मिल जाता है.
Also Read: Xiaomi SU7 Electric Car स्टोर्स पर आने लगी नजर, 800Km की रेंज वाली इस कार की बिक्री जल्द होगी शुरू!