15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 04:53 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

71st Miss World: 28 साल बाद भारत में 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन, मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले

Advertisement

71st Miss World: 28 सालों बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है. इस मौके पर दुनिया भर के 120 देशों से विजेताओं को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी कर रही है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हो रहा है. ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ उत्सव 18 फरवरी से दिल्ली में शुरू हो रहा है. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी इस महोत्सव का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता के लिए दुनिया भर के 120 देशों की सिनी शेट्टी मेजबानी करेंगी.  यह प्रतियोगिता एक महीने तक चलेगी और इसका ग्रैंड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई आयोजित किया जाएगा. बता दें भारत में 28 सालों बाद इसका आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी कर रही है. सिनी कर्नाटक की रहने वाली है.

- Advertisement -

120 राष्ट्रीय विजेताओं को किया गया आमंत्रित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले ने प्रतियोगिता को लेकर कहा है कि भारत की सुंदरता और यहां 120 राष्ट्रीय विजेताओं को आमंत्रित करना एक बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि हम दुनिया को भारत लाएंगे और दुनिया को भारत दिखाएंगे. गौरतलब है कि साल 1996 में भारत ने आखिरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी.

कब से शुरू हो रहा है 71वां मिस वर्ल्ड फेस्टिवल
बता दें, 18 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन के लिए कई शानदार स्थानों को चुना गया है, जिसमें दिल्ली में भारत मंडपम और मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर भी शामिल हैं. कार्यक्रमों की शुरुआत 20 फरवरी को द ओपनिंग सेरेमनी और इंडिया वेलकम द वर्ल्ड  के साथ शुरू होगी. कार्यक्रम का आयोजन भारत पर्यटन विकास निगम की ओर से दिल्ली के होटल अशोक में होगा. इस महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई आयोजित किया जाएगा.

महोत्सव के दौरान कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन
महोत्सव के दौरान दिल्ली और मुंबई में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें से…
मुंबई
वर्ल्ड टॉप डिजाइनर अवार्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल
मिस वर्ल्ड टैलेंट फ़ाइनल
मल्टी मीडिया चैलेंज
मिस वर्ल्ड रेड कार्पेट स्पेशल
71वें मिस वर्ल्ड फाइनल

दिल्ली में आयोजित
मिस वर्ल्ड स्पोर्ट चैलेंज
हेड टू हेड चैलेंज फाइनल
कॉन्टिनेंटल ब्यूटी विद ए पर्पस चैलेंज

Also Read: चंद्रयान-3 मिशन को मिली एक और सफलता, चांद के साउथ पोल पर प्लेस मार्कर की तरह कर रहा काम

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें