19.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 10:57 pm
19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Hockey Olympic Qualifier: बुधवार को रांची पहुंचेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Advertisement

रांची में 13-19 जनवरी तक होनेवाले एफआइएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की तैयारियां अंतिम चरणों में है. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले टूर्नामेंट में भारत समेत आठ देशों की टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बुधवार से टीमों का रांची पहुंचना शुरू हो जाएगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची में 13-19 जनवरी 2024 तक होने वाले एफआइएच महिला हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की तैयारियां अंतिम चरणों में है. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होनेवाले टूर्नामेंट में भारत समेत आठ देशों की टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बुधवार तीन जनवरी से टीमों का रांची पहुंचना शुरू हो जायेगा. पहले दिन यानी बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम शाम पांच बजे रांची पहुंचेगी. चार जनवरी को इटली, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए), छह जनवरी को चेक रिपब्लिक, जर्मनी, सात जनवरी को जापान, चिली और न्यूजीलैंड की टीमें रांची पहुंचेगी. इसके बाद नौ से लेकर 11 जनवरी तक मैच ऑफिशियल रांची आयेंगे.

- Advertisement -

न्यूजीलैंड, इटली व यूएसए के साथ पूल ‘बी’ में है भारतीय टीम

इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. पूल ‘ए’ में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य, जबकि पूल ‘बी’ में भारत, न्यूजीलैंड, इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमों को रखा गया है. प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीम इस वर्ष (2024) पेरिस में होनेवाले ओलिंपिक खेलों के लिए अपना टिकट कटायेंगी.

भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल

प्रतियोगिता में भाग ले रही भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों में ओलिंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं.

टीमें कब पहुंचेंगी और कहां ठहरेंगी

टीम पहुंचने की तिथि लौटने की तिथि होटल

  • भारत 03/01/2024 20/01/2024 पार्क प्राइम

  • इटली 04/01/2024 20/01/2024 पार्क प्राइम

  • यूएसए 04/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू

  • जर्मनी 06/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू

  • चेक रिपब्लिक 06/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू

  • न्यूजीलैंड 07/01/2024 20/01/2024 रेडिशन ब्लू

  • जापान 07/01/2024 20/01/2024 चाणक्य बीएनआर

  • चिली 07/01/2024 20/01/2024 चाणक्य बीएनआर

  • ऑफिशियल्स 09-11 जनवरी 20/01/2024 ली लैक सरोवर

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें