13.6 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 02:39 am
13.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

रांची का इतना बढ़ गया तापमान, अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Advertisement

झारखंड में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. ठिठुरन से लोगों को राहत मिली है और धूप की तपिश में तेजी दिख रही है. आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, तापमान बढ़ेगा या घटेगा, मौसम पूर्वानुमान यहां पढ़ें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand ka Mausam Kaisa Rahega|Weather|कई दिनों की कनकनी के बाद झारखंड के तापमान में वृद्धि हुई है. राजधानी रांची के उच्चतम तापमान महज 24 घंटे के भीतर 2.7 डिग्री बढ़ने के बाद इसमें 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. इसके साथ ही आज का उच्चतम तापमान 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. न्यूनतम तापमान में इसी दौरान 05. डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि के बाद यह 12.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा. न्यूनतम तापमन में वृद्धि होगी या नहीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेंटीग्रेड गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

- Advertisement -

रांची का अधिकतम तापमान बढ़कर 25.3 डिग्री हुआ

मौसम विभाग ने बताया कि क्रिसमस के दिन मौसम खुशनुमा रहा. रांची का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों सामान्य से अधिक हैं. जमशेदपुर और डालटेनगंज का भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. बोकारो-थर्मल का अधिकतम तापमान सामान्य से कम है, जबकि चाईबासा का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि एक अक्टूबर से 25 दिसंबर 2023 की सुबह तक बोकारो-थर्मल में सबसे ज्यादा 264.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि रांची में 230.5 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 164.5 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 154.4 मिलीमीटर और चाईबासा में 138.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

Also Read: झारखंड का अनोखा उद्यान है बिरसा मुंडा पार्क, इन मौसम में देखते बन रही यहां की रौनक

झारखंड के सभी जिलों का तापमान यहां देखें

ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन के आंकड़ों के मुताबिक, 25 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची के ही हिनू में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और टाटीसिल्वे में 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, चतरा का 9.6 डिग्री, देवघर का 12.7 डिग्री, धनबाद का 11 डिग्री, गढ़वा का 10.3 डिग्री, गिरिडीह का 12.7 डिग्री, गोड्डा का 12.5 डिग्री, गुमला का 8.6 डिग्री, हजारीबाग का 11.5 डिग्री, जामताड़ा का 12.5 डिग्री, खूंटी का 9.9 डिग्री, लातेहार का 10.5 डिग्री, लोहरदगा का 10.1 डिग्री, पाकुड़ का 13.4 डिग्री, पलामू का 11.1 डिग्री, रामगढ़ का 11.4 डिग्री, साहिबगंज का 13.2 डिग्री, सिमडेगा का 11.1 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम का 9.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं वर्षा नहीं हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें