![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/bd77282f-9536-4b2e-aa72-61769a6ff9d7/salman_news.jpg)
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो से कुछ समय पहले ही खानजादी बाहर हुई है. मेकर्स अब एक वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने वाले है.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-07/53cd0ed5-daf9-4377-9b66-c08742151c99/maisha_rani.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी बिग बॉस 17 में भाग लेने वाली है. बिहार की बेटी मनीषा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उसके आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-06/b544ea37-ecfe-4965-a061-6a74826ca97a/manisha_rani_news.jpg)
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा रानी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में सलमान खान के शो में आएगी. हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि वो झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेगी. लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-06/18bc0299-cba7-4af0-a616-bc151f708fab/manisha_rani.jpg)
बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा ने अपने गेम से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. उनके बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. एक बार फिर वो अपना जादू चलाने बिग बॉस 17 में आ रही है.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-07/efbe16b9-1550-492f-9efa-089e72850a60/bigg_boss_ott_2.jpg)
बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद मनीषा रानी कई प्रोजेक्ट्स में दिखी. सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ वो एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/2a8e5ba7-3f90-499b-ba0b-0b3cd8de2fcf/manisha_papa.jpg)
मनीषा मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली है. उसके पिता मनोज कुमार चंडी जो पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं. आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में स्नातक पास किया.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/3a114543-c2a2-4bd6-9226-e12698ff865b/manisha_rani__1_.jpg)
मनीषा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उनके वीडियोज पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आते है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-12/41e979ba-12b6-484b-93e6-ef669fa13caf/NAZILA.jpg)
हाल ही में बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री हुई है, जिसने मुनव्वर फारुकी को लेकर कई राज खोले. आयशा ने मुनव्वर पर कई तरह के आरोप लगाए.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/62738395-467b-4385-bb95-dcb1fdffeb46/bigg_boss_17.jpg)
बिग बॉस 17 में ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं.
![Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/5d876454-f7b6-43da-9bdd-f4b74bdc37f7/bigg_boss_17.jpg)
बिग बॉस ने ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल को बिग बॉस 17 के इस सप्ताह के लिए नॉमिनेटेड प्रतियोगियों के रूप में घोषित किया है.
Also Read: Bigg Boss 17 को बीच में ही छोड़ने का इस कंटेस्टेंट ने लिया फैसला! टूटेगा दो हंसों का जोड़ा