![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/c4bd4b54-d265-4ea4-8b56-d04ca8e73aa4/28111_pti11_28_2023_000265a.jpg)
गुवाहाटी में तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया. सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद पर नाबाद 123 रन बनाए. मैक्सवेल के आखिरी ओवर में 30 रन बने.
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/37d8fb58-35b4-4f2d-9ba5-82123d8a22d1/28111_pti11_28_2023_000287a.jpg)
रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी 57 गेंद की पारी में 13 चौके और 7 छक्के जड़े. दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने उनका भरपूर साथ दिया. तिलक ने भी नाबाद 31 रनों की पारी खेली. उन्होंने 31 गेंद पर चार चौके लगाए.
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/77e77dce-1b9a-40fd-ba60-c7d1de93c2ef/28111_pti11_28_2023_000281a.jpg)
भारत यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. भारत ने अपने पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जल्दी खो दिया. जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद आए ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए.
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/459281dc-d241-4490-8d54-63ca8c6848e9/28111_pti11_28_2023_000285a.jpg)
सूर्यकुमार यादव ने टीम को कुछ देर तक संभाला और गायकवाड़ के साथ कुछ देर क्रीज पर बिताए. उन्होंने 29 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रनों की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने रनों की गति तेज की जो अंत तक बरकरार रही.
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/a621a298-8478-409e-914e-ecb7e22be8f1/28111_pti11_28_2023_000283b.jpg)
ऑस्ट्रेलिया को अब इस सीरीज में बने रहने के लिए 20 ओवर में 223 रन बनाकर यह मुकाबला जीतना होगा. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, बेहरडॉर्फ और एरोन हॉर्डले ने एक-एक विकेट लिए. आखिरी ओवर डालने आए मैक्सवेल की कुटाई हो गई. Suryakumar
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/d7a10da7-2c10-46c8-841e-d10332cbff16/28111_pti11_28_2023_000233a.jpg)
T20I में एक ओवर में दिए गए सर्वाधिक रन (ऑस्ट्रेलिया के लिए)
30 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
27 – ब्रेट ली बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 2009
26 – जॉन हेस्टिंग्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2016
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/d7cae7ce-4907-4c7a-a904-7251e8ddbf4a/28111_pti11_28_2023_000294a.jpg)
भारत ने T20I में शतकों का रिकॉर्ड बनाया
4 – रोहित शर्मा
3 – सूर्यकुमार यादव
2 – केएल राहुल
1 – सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुडा, शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/f509c32b-55bc-42b3-a506-713c0977bb68/28111_pti11_28_2023_000295b.jpg)
T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
126* – शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
123* – रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
122* – विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021
118 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023
117 – सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/9059a4b5-8133-4cf6-b72f-533fa69ef200/28111_pti11_28_2023_000296a.jpg)
T20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महंगा रिटर्न
2/64 – एंड्रयू टाई बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
1/64 – आरोन हार्डी बनाम भारत, गुवाहाटी, 2023
0/60 – मिचेल स्टार्क बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
0/59 – केन रिचर्डसन बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2018
1/57 – रिले मेरेडिथ बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, 2021
![Ind Vs Aus 3Rd T20: रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 रनों का लक्ष्य 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/7324bd54-974e-4187-b4f2-77107cf512ca/28111_pti11_28_2023_000293a.jpg)
गायकवाड़ की पारी ऐसे आगे बढ़ी
पहली 22 गेंदें : 22 रन, स्ट्राइक रेट : 100
अगली 35 गेंदें : 101 रन, स्ट्राइक रेट : 288.57