![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/b15bd7b2-8509-4662-b170-b49aa42ab8ca/26111_pti11_26_2023_000234b.jpg)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 आई में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 236 रन बनाने होंगे. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/5bfada4c-6277-41a1-8fff-7bab9dcea7df/26111_pti11_26_2023_000270b.jpg)
भारत की ओर से टॉप तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. उन्होंने एक छोर से जोरदार प्रहार किया, जबकि दूसरे छोर से रुतुराज गायकवाड़ ने उनका भरपूर साथ दिया.
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/6ebc5f34-45f7-491f-9a4f-6483a96c56d6/26111_pti11_26_2023_000271b.jpg)
जायसवाल ने 25 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए. उसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने कई शानदार शॉट दिखाए ईशान किशन 32 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े.
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/42a9920c-bf14-4b85-8517-457283669361/26111_pti11_26_2023_000265a.jpg)
इसके बाद गायकवाड़ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. गायकवाड़ 43 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने छक्के से शुरुआत की, लेकिन वह 10 गेंद पर 19 रन ही बना सके.
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/9efe0b55-0a65-4eca-8e06-1edf8930e325/26111_pti11_26_2023_000240b.jpg)
आखिरी ओवर में हिटिंग के लिए रिंकू सिंह को तिलक वर्मा के ऊपर प्रमोट किया गया. रिंकू सिंह ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और 9 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. रिंकू ने चार चौके और दो छक्के लगाए. आज उनका स्ट्राइक रेट 344.44 था. तिलक वर्मा ने भी आते ही छक्का लगाया.
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/82cc4a11-6074-409b-af89-5a78072211bb/26111_pti11_26_2023_000230b.jpg)
T20I पारी में शीर्ष तीन बल्लेबाजों का 50 से अधिक स्कोर
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, एडिलेड, 2019
बरमूडा बनाम बहामास, कूलिज, 2021
कनाडा बनाम पनामा, कूलिज, 2021
बेल्जियम बनाम माल्टा, जेंट, 2022
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/c34b4205-dc38-47cf-9ac8-3fe0f7349008/26111_pti11_26_2023_000238a.jpg)
भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
3 – बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007 (सहवाग, गंभीर, युवराज)
3 – बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2019 (रोहित, राहुल, कोहली)
3 – बनाम नीदरलैंड, सिडनी, 2022 (रोहित, कोहली, सूर्यकुमार)
3 – बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023 (जायसवाल, गायकवाड़, किशन)
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/42d536d6-cc4a-4ebb-ae0b-89c3a4a990e4/26111_pti11_26_2023_000224a.jpg)
IND बनाम AUS T20I में पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर
235/4 – भारत, तिरुवनंतपुरम, 2023
208/3 – ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
208/6 – भारत, मोहाली, 2022
201/7 – ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013
197/5 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2016
194/5 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2020
190/4 – भारत, बेंगलुरु, 2019
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/4b570b04-60af-455b-957c-a4e327d5419e/26111_pti11_26_2023_000219a.jpg)
T20I में भारत के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर
260/5 बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
240/3 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2019
237/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022
235/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
234/4 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/7effcb1a-9be9-4a8b-b8d7-22e7e0b48820/26111_pti11_26_2023_000221b.jpg)
T20I में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी का सर्वोच्च स्कोर
243/6 – न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
235/4 – भारत, तिरुवनंतपुरम, 2023
221/5 – इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2018
219/7 – न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 2021
214/6 – न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2010
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 11 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/aedb7fc8-f1b6-4af0-b3a0-74f784d9dd44/26111_pti11_26_2023_000294b.jpg)
ऐसे आगे बढ़ी भारतीय पारी
ओवर 1-6 : 77/1 (रन रेट : 12.83)
ओवर 7-11: 29/0 (रन रेट : 5.8)
ओवर 12-20 : 129/3 (रन रेट : 14.33)
![Ind Vs Aus: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी 12 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/c4cc0991-ef4e-4e90-add8-9030bd494cfe/23111_pti11_23_2023_000375a.jpg)
टी-20 में रिंकू सिंह 19-20 ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं
रन : 93
गेंदें : 28
आउट : 1 बार
स्ट्राइक रेट : 332.14
चौका/छक्का : 9/8
डॉट बॉल : 4