![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/130ac726-a320-46b4-b397-1fe7e7de88f8/India_vs_New_Zealand__1.jpg)
World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप 2023 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. प्वाइंट टेबल में अभी जो टीम टाॅप चार में शामिल है उन पर गौर करें तो यह कहा जा सकता है कि भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/5d6d7305-0eb5-4e3f-926c-0a59561d423a/point_table.png)
न्यूजीलैंड अभी प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है और उसने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं. न्यूजीलैंड के कुल अंक 10 हैं उसने पांच मैच जीते हैं और चार हार हैं. रन रेट +0.743 है. जबकि भारत शीर्ष पर बना हुआ है. भारत ने आठ मैच में आठों जीते हैं और कुल अंक 16 अर्जित किया है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/f38467c8-3efb-46d0-801a-fdae7a399aa1/India_vs_New_Zealand.jpg)
विश्व कप के नियमों के अनुसार अभी प्वाइंट टेबल की जो स्थिति है एक नंबर और चार नंबर की टीम के बीच 15 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होना तय है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/c9321287-8842-4bff-b551-b64b2c267e26/07111_pti11_07_2023_000390a.jpg)
सेमीफाइनल की रेस में जो टीम अभी भी बनी हुई है वो है अफगानिस्तान और पाकिस्तान. अफगानिस्तान आज अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. इसमें दक्षिण अफ्रीका पर वह जीत हासिल करेगा इसकी संभावना बहुत ही कम है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/bf26a8f8-b0a1-4892-8875-5c817b454609/pakistan__4_.jpg)
पाकिस्तान का इंग्लैंड के साथ 11 नवंबर को मैच है, लेकिन उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज करनी है होगी तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जो आसान नहीं है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/6f489055-a576-4e2a-b738-d49fca209444/06101_pti10_06_2023_000669b.jpg)
इस परिस्थिति में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला लगभग तय है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड ही वो टीम है, जिसने 2019 के विश्व कप में भारत का खेल खराब किया था.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/1846e3c1-b4ca-4936-9f51-416ab865a3d3/India_3.jpg)
विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड ने भारत को मैनचेस्टर के ग्राउंड पर 18 रन से हरा दिया था, जिससे भारत का विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था. इस मैच में एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन धोनी के आउट होते ही सारी उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई थी. धोनी जब आउट हुए थे उस वक्त टीम को 10 गेंद पर 25 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी रनआउट हो गए.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/dc635ff9-8af2-4025-a6c9-ab2d3974e627/30101_pti10_29_2023_000633a.jpg)
2023 के विश्व कप पर अगर गौर करें तो भारत अबतक अजेय टीम रही है, 12 नवंबर को उसका मुकाबला नीदरलैंड से होना है. नीदरलैंड की टीम भारत के सामने किसी भी तरह टिकने वाली नहीं है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/4c33726a-9548-4dbc-9ebc-53379798cbe9/17101_pti10_17_2023_000361b.jpg)
भारत अगर नीदरलैंड को हरा देता है तो वो लीग मैच में अपने नौ के नौ मैच जीत जाएगा. भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं यह असंभव बिलकुल भी नहीं है.
![World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/a2674338-85eb-410e-9ef7-c64e9c8acd37/09111_pti11_09_2023_000100a.jpg)
सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ंत भारतीय टीम के लिए इसलिए भी खतरा है क्योंकि लीग मैच में भारत न्यूजीलैंड को हरा चुका है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भारत को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा. न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट के शुरुआत में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, बीच में उसका प्रदर्शन बिगड़ा था, संभव है कि वह एकबार फिर अपना प्रदर्शन सुधारें.
Also Read: शुभमन गिल के नंबर वन बैट्समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने लिखा पोस्ट, दिल वाला इमोजी भी लगाया, देखें तस्वीरें