21.2 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 06:02 pm
21.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

PHOTOS: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत

Advertisement

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. ये महोत्सव 16 अक्टूबर तक चलेगा. इस जनजातीय महोत्सव में मिनी भारत की झलक दिख रही है. झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉल लगे हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Photos: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत 6

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य आदि महोत्सव का शुभारंभ किया गया. महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष(कॉरपोरेट मामले) चाणक्य चौधरी, विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय, एमडी ट्राइफेड गीतांजलि गुप्ता, जमशेदपुर उपविकास आयुक्त मनीष कुमार, जमशेदपुर एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग की उपस्थिति में हुआ. समारोह में मीरा मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.

- Advertisement -
Undefined
Photos: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत 7

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदि महोत्सव हमारे देश की जनजातीय संस्कृति, परम्पराओं और कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाने का एक प्रमुख मंच है. यह हमारे आदिवासी पूर्वजों, विभिन्न अद्वितीय आदिवासी समुदायों की संस्कृति, उनकी जीवनशैली और स्वयं आदिवासियों के योगदान का उत्सव है. जमशेदपुर में आयोजित यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगरों और कलाकारों की मेजबानी कर रहा है.

Undefined
Photos: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत 8

आदि महोत्सव में झारखंड के 30 कारीगरों के स्टॉल, लगभग 11 वीडीवीके के स्टॉल और 5 व्यंजन स्टॉल शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में 15 व्यंजन स्टॉलों सहित अन्य राज्यों के 68 कारीगरों के स्टालों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें कपड़ा, पेंटिंग, आभूषण, धातु, बेंत और बांस और व्यंजन जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा.

Undefined
Photos: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत 9

देश के कोने-कोने से आए आदिवासी भाई-बहनों के संगीत, कला, चित्रकला और व्यंजनों के अलावा, आदि महोत्सव कारीगरों से मिलने, उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में जानने और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं से रूबरू होने का यह अवसर है. यह आदि महोत्सव “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की अनुभूति को पूर्ण करता है. 16 अक्टूबर तक इस आदि महोत्सव में हमारे झारखंड के लोग जनजातीय रंग में रंगने वाले हैं. सभी की जिज्ञासा एवं समर्थन से सभी कलाकारों को उत्साह मिलेगा. उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आइये इन 10 दिनों को यादगार बना दें, आपके लिए भी और इनके लिए भी

Undefined
Photos: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव का किया शुभारंभ, जमशेदपुर में उतरा मिनी भारत 10

आदिवासी उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का वार्षिक उत्सव, आदि महोत्सव, देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है. इस वर्ष यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित 336 आदिवासी कारीगरों और कलाकारों की प्रतिभा को उजागर करेगा.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें