15.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 08:25 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

World Cup 2023: अजय जडेजा को विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान ने बनाया टीम का मेंटर

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज अजय जडेजा को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का मेंटर बनाया है. जडेजा के मार्गदर्शन में अब अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास करते देखे गये हैं. टीम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की पुष्टि की गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा को क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है. अजय जडेजा ने 1992 से 2000 तक भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतकों के साथ 26.18 की औसत से 576 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 96 रन रहा है. उन्होंने इस अवधि के दौरान 196 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इस प्रारूप में उनके नाम 6 शतक और 30 अर्द्धशतक के साथ 37.47 की औसत से 5359 रन हैं. वह 111 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए खेलों का भी हिस्सा रहे हैं और उन्होंने प्रत्येक प्रारूप में 31 शतक और 88 अर्द्धशतक के साथ 8000 से अधिक रन बनाए हैं.

- Advertisement -

सात अक्टूबर को पहला मुकाबला खेलेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान इस समय क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत में है, जहां उन्हें सात अक्टूबर को धर्मशाला में अपने अभियान के पहले मैच के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरना है. तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप अभ्यास मैच शुक्रवार को एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया. भारी बारिश ने दोनों पक्षों को निराश कर दिया है, जिनके पास अब अगले सप्ताह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले योजनाओं को पूरा करने के लिए एक और अभ्यास है.

Also Read: ICC World Cup : जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी सहित ये गेंदबाज इस बार विश्वकप में मचा सकते हैं धमाल

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड अभ्यास मैच में आमने सामने

दक्षिण अफ्रीका को अपना दूसरा अभ्यास मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए. अब दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 322 रन बनाने होंगे. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गयी है. 32 ओवर में टीम ने चार विकेट के नुकसान पर केवल 185 रन बनाए हैं. टीम को अब भी 18 ओवरों में 137 रनों की जरूरत है.

मंगलवार को आखिरी अभ्यास मैच खेलेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान को मंगलवार को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम अभ्यास मैच खेलना है. अभ्यास मैचों को आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं है. टीमें वर्ल्ड कप में उतरने से पहले अपनी ताकत को आजमाने में जुटी हुई हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पहला अभ्यास मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था. अब मंगलवर को भारत अपने दूसरे अभ्यास मैच में नीदरलैंड की टीम से भिड़ेगा.

Also Read: ICC World Cup: भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने का बन रहा अच्छा संयोग, ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा उठाएंगे ट्रॉफी

अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें