17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Ranchi Weather : एक दिन बारिश नहीं हुई, तो इतना बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कल का मौसम कैसा रहेगा

Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची के तापमान में वृद्धि हुई है. कल मानसून की बारिश नहीं हुई, तो अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की वृद्धि हो गई. हालांकि, अगले कुछ दिनों तक उच्चतम तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है. जानें राजधानी रांची समेत झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिन बारिश नहीं हुई, तो तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई. उच्चतम तापमान सोमवार (25 सितंबर) को बढ़कर 30.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान 0.6 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह भी सामान्य से अधिक हो गया है. आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. अगर बात जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा की करें, तो सभी शहरों का उच्चतम तापमान बढ़ गया है और डालटेनगंज को छोड़कर सभी शहरों में यह सामान्य से अधिक हो गया है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. वहीं, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 32.9 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है. रांची की तरह यहां भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 25.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. हालांकि, यहां न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बोकारो में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के बाद यह 22.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है.

- Advertisement -

रांची में कांके का तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री

राजधानी रांची में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान कांके में रिकॉर्ड किया गया. कांके का उच्चतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा. हिनू का उच्चतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. टाटीसिल्वे में उच्चतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. नामकुम में उच्चतम तापमान सबसे कम 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी.

राजस्थान से हो गई मानसून की वापसी

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान से विदा हो चुका है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से आमतौर पर मानसून की विदाई 17 सितंबर को होती है, लेकिन इस बार यह एक सप्ताह की देरी से 25 सितंबर को विदा हुआ है. उन्होंने बताया कि कई कारक होते हैं, जिसके आधार पर मानसून का जाना तय होता है. इसमें 850 एचपीए लेवल का एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन, लगातार पांच दिन तक बारिश का नहीं होना और वाष्पीकरण शामिल है. इन्हीं के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का निर्णय होता है.

Also Read: आ गया दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई का वक्त, झारखंड से गुजर रहा ट्रफ, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

झारखंड में सामान्य है मानसून की गतिविधि

अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक 55.2 मिलीमीटर वर्षा दुमका जिले के मसानजोर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 डिग्री सेंटीग्रेड बोकारो-थर्मल में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रांची एयरपोर्ट के पास दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में राजधानी रांची का मौसम कैसा रहेगा.

रांची में 29 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख के मुताबिक, राजधानी रांची में 29 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें कहा है कि झारखंड में 26 सितंबर को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है. अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Also Read: Video: आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें