21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Chandrayaan-3: 14 जुलाई को मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा ISRO, चेक करें डीटेल्स

Advertisement

चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Chandrayaan-3 Launch Date: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने घोषणा करते हुए बताया कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 14 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है. इसरो का नया हेवीलिफ्ट लॉन्च वाहन LVM-3 एक इंटिग्रेटेड मॉड्यूल लेकर दोपहर के 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा. लॉन्च की तारीख की घोषणा करने के लिए इसरो ने ट्विटर का सहारा लिया. अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि, चंद्रयान-3: LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च की घोषणा: लॉन्च अब 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे SDSC, श्रीहरिकोटा से निर्धारित है.

- Advertisement -


चंद्रयान-3 को LVM-3 से जोड़ा गया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में बुधवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को अपने नये लॉन्च रॉकेट एलवीएम-3 से जोड़ दिया. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद इस महीने चंद्रयान-3 प्रोजेक्टेड किया जाने वाला है. इसरो ने एक ट्वीट में कहा, आज, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 को LVM-3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) से जोड़ा गया. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि चंद्रयान-3 को 13 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाना है. इसरो के एक अधिकारी ने कहा, हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को लॉन्च करने का है.

चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा

चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे. इसरो अधिकारियों के अनुसार, लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को चंद्रमा का विज्ञान विषय में रखा जाएगा. जबकि, प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें चंद्रमा से विज्ञान विषय में रखा जाएगा. इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली और लॉन्च के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है. लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा. (भाषा इनपुट के साथ)

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें