13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 04:59 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

MS Dhoni Health Updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत ? लौटे रांची

Advertisement

MS Dhoni Health Updates: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है. जानें अब कैसी है उनकी सेहत

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 7

MS Dhoni Health Updates: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का गुरुवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आइपीएल खिताब दिलाने वाले धौनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे.

- Advertisement -
Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 8

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मशहूर खेल आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से सलाह ली, जो बीसीसीआइ की मेडिकल पैनल में भी हैं. सीएसके प्रबंधन के करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और वह रांची चले गये हैं.

Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 9

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना रिहैबिलिटेशन शुरू होने से पहले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेगे. उम्मीद है कि अगले आइपीएल से पहले उनके पास फिट होने का पूरा समय रहेगा.

Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 10

आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये पहले आइपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गये थे. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने टूर्नामेंट का कोई भी मैच मिस नहीं किया.

Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 11

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे सत्र में बायें घुटने पर नीकैप बांध कर खेला. यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करने उतरे. धोनी से पहले सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है. रवींद्र जडेजा ने पिछले साल सितंबर में घुटने की सर्जरी करायी थी, जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप सहित कई टूर्नामेंट से टीम से बाहर रहे थे.

Undefined
Ms dhoni health updates: घुटने की सर्जरी के बाद कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की सेहत? लौटे रांची 12

घुटने के ऑपरेशन के बाद धोनी के अगला आइपीएल खेलने की संभावना बढ़ गयी है. सीएसके के सीइओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि गुरुवार को सर्जरी के बाद उन्होंने धौनी से बात की थी. उन्होंने कहा कि धोनी एक-दो महीने में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें