16.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 11:33 pm
16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

JEE Mains Result: देवघर के अभिनव को सर्वाधिक 99.71 परसेंटाइल, आरके मिशन विद्यापीठ के छात्रों का दबदबा

Advertisement

आरके मिशन के 14 छात्रों ने जेईई-मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनमें अभिनव कुमार ने सबसे अधिक 99.71 परसेंटाइल, अनुभव ने 99.52, करण ने 99.49 व स्वागतम पाती ने 99.44 परसेंटाइनल प्राप्त किये.

Audio Book

ऑडियो सुनें

देवघर: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस का रिजल्ट शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कर दिया गया. जेईई मेंस में देवघर के टॉप-10 में आरके मिशन विद्यापीठ के नौ छात्र व ऑनलाइन मोड में पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने जगह बनायी है. आरके मिशन के 14 छात्रों ने जेईई-मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इनमें अभिनव कुमार ने सबसे अधिक 99.71 परसेंटाइल, अनुभव ने 99.52, करण ने 99.49 व स्वागतम पाती ने 99.44 परसेंटाइनल प्राप्त किये. देवघर के आयुष कुमार, पिता डॉ अनिल कुमार राय ने 99.34 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं. देवघर की प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करने वालों में आठ अन्य छात्र भी शामिल हैं.

- Advertisement -

देवघर की प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई करने वाले छात्र आशीष दास, पिता नून देवदास ने भौतिकी में 100 अंक लाकर भौतिकी में राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर हुए हैं. आशीष दास का परसेंटाइल 98.85 है. आशीष दास ने हाई स्कूल कोठिया से मैट्रिक और देवघर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है. शांतनु कश्यप, पिता राजेंद्र झा ने 95.22 परसेंटाइल प्राप्त किया हैं. शांतनु ने संत फ्रांसिस स्कूल देवघर 10वीं तथा एसकेपी विद्या विहार से 12वीं कक्षा की पढ़ाई की है. प्रिंस कुमार, पिता मदन बरनवाल ने 94.52 परसेंटाइल प्राप्त किया है. प्रिंस ने 10वीं की पढ़ाई नालंदा एकेडमी मधुपुर तथा 12वीं की पढ़ाई मिश्रा रेसिडेंसियल स्कूल देवघर से की है. आयुष पांडे, पिता राजकुमार पांडे को 94 परसेंटाइल मिले हैं. आयुष ने 10वीं की पढ़ाई उच्च विद्यालय लछुआर तथा 12वीं की पढ़ाई केकेएम कॉलेज जमुई से की है. निखिल कुमार, पिता कमल किशोर मंडल ने 86 परसेंटाइल मिले. निखिल ने 10वीं की पढ़ाई गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल तथा 12वीं की पढ़ाई एसकेपी विद्या विहार से है.

चंदन मंडल, पिता हलधर मंडल को 85.6 परसेंटाइल अंक मिले हैं. चंदन ने 10वीं की पढ़ाई उच्च विद्यालय नन्हींडीह तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई देवघर कॉलेज से की है. हिमांशु शेखर, पिता विभूति भूषण सिंह ने 83. 86 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं. अंशु कुमार, पिता प्रेम प्रकाश माधुरी ने 75.66 परसेंटाइल प्राप्त किया है. अंशु ने 10वीं की पढ़ाई देवसंघ स्कूल देवघर तथा 12वीं की पढ़ाई मिश्रा रेसिडेंशियल स्कूल देवघर से की है. गुरुकुल की डायरेक्टर डॉ एकता रानी व शिक्षक रवि शंकर ने कहा है कि छात्रों की सफलता हम सबों के लिए उत्साहवर्धक है. उन्होंने कहा कि सभी सफल छात्र आगे कड़ी मेहनत करेंगे और आइआइटी एडवांस में भी सफलता पायेंगे.

नाम परसेंटाइल

अभिनव कुमार 99.71 (आरके मिशन विद्यापीठ देवघर)

अनुभव झा 99.52 (आरके मिशन विद्यापीठ देवघर)

करण कुमार 99.49 (आरके मिशन देवघर)

स्वागतम पाती 99.44 (आरके मिशन देवघर)

आयुष कुमार 99.34 (ऑनलाइन मोड)

जैकब सरकार 99.04 (आरके मिशन देवघर)

सूरज कुमार 98.95 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

आशीष दास 98.85 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

सक्षम सिन्हा 98.82 (आरके मिशन देवघर)

आर्यन प्रियदर्शी 98.04 (आरके मिशन देवघर)

अभय राज 96.81 (आरके मिशन देवघर)

संदीप दास 96.46 (आरके मिशन देवघर)

देवजीत घोष 96.26 (आरके मिशन देवघर)

नाम परसेंटाइल

स्वागत मैती 96.20 (आरके मिशन देवघर)

आदित्य राज 96.08 (आरके मिशन देवघर)

शांतनु कश्यप 95.22 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

प्रिंस कुमार 94.52 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

आयुष पांडे 94.00 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

सिंजन घोष 93.08 (आरके मिशन देवघर)

अर्नव कुंडू 91.44 (आरके मिशन देवघर)

निखिल कुमार 86.00 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

चंदन मंडल 85.6 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

हिमांशु शेखर 83. 86 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

अंशु कुमार 75.66 (प्राइवेट कोचिंग देवघर)

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें