21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 01:33 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

बनिया से मन भर गया, अब महतो से भरना है, सम्राट चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राबड़ी देवी का बयान

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाया है. जिसके बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जाति आधारित एक विवादित बयान दे दिया है. राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा का बनिया लोगों से म भर गया तो अब महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की सदस्य राबड़ी देवी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर चर्चित जाति आधारित बयान दिया है. विधान परिषद में कार्यवाही में भाग लेने आयी राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा का बनिया लोगों से मन भर गया है. अब महतो लोगों से मन भरना है.

- Advertisement -

सम्राट चौधरी को राबड़ी देवी ने दी शुभकामना 

एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. उन्हें मेरी शुभकामना है. वर्ष 2024 के चुनाव परिणाम पर उनके नियुक्ति का असर पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में राबड़ी देवी ने कहा कि यह चुनाव के समय जनता तय करेगी.

2024 -25 का चुनाव तय करेगा सम्राट चौधरी की सफलता: अशोक चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सम्राट चौधरी के आगामी चुनाव पर पड़ने वाले असर के संदर्भ में कहा कि वे सफल रहेंगे या असफल होंगे, यह 2024 का चुनाव तय करेगा. हालांकि, बिहार की जनता भाजपा के साथ नहीं जायेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इनकी राजनीति दक्षिणपंथी है.

नीतीश कुमार की बदौलत बिहार में हुआ भाजपा का विस्तार 

अशोक चौधरी ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार हैं, जिनकी बदौलत प्रदेश में भाजपा का विस्तार हुआ, क्योंकि उस समय भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे उदार नेता थे, जो सभी को साथ लेकर चल रहे थे. इसलिए भाजपा बिहार में आगे बढ़ी. अब ऐसा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार की कैबिनेट में रहे हैं. हमारे उनसे वैचारिक मतभेद हैं. वे अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. वे हमारे साथी हैं. नौजवान हैं. राहुल गांधी के सवाल पर वह बोले कि उन्हें फैसले पर कुछ कहना है, तो सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए.

Also Read: बिहार BJP: सम्राट चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किए बड़े दावे, आगामी चुनावों को लेकर जानिए क्या बोले…
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती: मंगल पांडे

विधान परिषद के बाहर भाजपा नेता मंगल पांडे ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक ऊर्जावान और क्षमतावान व्यक्ति को प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका दिया है. हमें पूरा विश्वास है कि उनकी अगुआई में संगठन ग्रामीणों क्षेत्रों में भी मजबूत होगा. वहीं एमएलसी नवल किशोर यादव ने भी कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. पूरी पार्टी उनके साथ है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें