20.1 C
Ranchi
Monday, March 10, 2025 | 11:15 am
20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Horoscope 20 March 2023 : कैसा होगा आपका आज का दिन, यहां देखें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Advertisement

20 मार्च 2023 का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. यह जानने के लिए हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में आकलन किया हैं. आइए जानते हैं...

Audio Book

ऑडियो सुनें

मेष (Aries): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा आपके कार्य और संबन्धों के बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का निमंत्रण मिल सकता है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Taurus): अस्वस्थता और कार्यसफलता में देरी से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। खान-पान का ध्यान रखें। कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता बनी रह सकती है। प्रवास में भी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आज योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंदमय बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों की खरीददारी के योग। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रह सकती है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। छात्र अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का भी अभाव रहेगा। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती दिख रही है। स्वजनों के साथ भी भेंट हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबन्धों को लेकर आज भावुक हो सकते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरे रहने और स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होने के संकेत। निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी जिससे स्फूर्ति और आनंद का अनुभव करेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर समय और धन दोनों खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यवसायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि के संकेत। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव हो सकता है। परिश्रम के अनुसार नतीजे न मिलने से निराशा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र के लिए भी उत्तम दिन। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pieces): व्यवसायिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन उत्तम है। कार्यसफलता से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ और कार्य क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से लाभ होगा और परिवार में माहौल आनंददायक बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर