19.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 09:47 am
19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Horoscope 19 March 2023 : कैसा होगा आपका आज का दिन, यहां देखें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Advertisement

19 मार्च 2023 का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. यह जानने के लिए हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में आकलन किया हैं. आइए जानते हैं...

Audio Book

ऑडियो सुनें

मेष (Aries): आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य न बिगड़े या नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें। आप निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिक शांति मिल सकती है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

सिंह (Leo): आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

तुला (Libra): भाग्यवृद्धि होनेवाली है आज के दिन। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर करें। धार्मिक कार्य हेतु खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धन हानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ बेहतर होगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

Also Read: साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (20 मार्च-26 मार्च): सभी 12 राशियों का Weekly Horoscope जानें

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें