19.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 10:39 pm
19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Holi 2023 कल, होलिका दहन आज, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम समेत पूरी डिटेल यहां चेक करें

Advertisement

Holi 2023 kab hai holika dahan shubh muhurat importance: होली 8 मार्च, बुधवार को मनाई जा रही है. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की शाम को यानी 7 मार्च, मंगलवार को होलिका दहन है. हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन और होली का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मान्यताएं और महत्व जान लें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Holi kab hai holika dahan shubh muhurat importance: होली 8 मार्च बुधवार को जबकि होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को है, हालांकि कई जगहों पर होलिका दहन 6 मार्च, सोमवार को भी मनाई गई. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (falgun purnima 2023) की शाम को होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. देश भर में लोग हर साल रंगों के त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों जैसे डोल पूर्णिमा, रंगवाली होली, धुलंडी, धुलेटी, मंजल कुली, याओसंग, उकुली, जजिरी, शिगमो या फगवा के नाम से भी पुकारते है. होलिका दहन (Holika Dahan 2023 Date Shubh Muhurat) और होली का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और मान्यताएं जान लें. क्या है?

- Advertisement -

होली 2023 डेट (Holi 2023 On 8 March)

होली 2023 में बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी. होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष त्योहार है. यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है.

होलिका दहन 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Date 2023 Shubh Muhurat)

होलिका दहन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और अगले दिन लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं. होलिका दहन को कई जगहों पर छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस वर्ष होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक अनुष्ठान किये जा सकते हैं. कई जगहों पर होली 6 मार्च को है.

Also Read: Holi 2023 Date: कब है होली ? जानें सही डेट, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि, महत्व
Also Read: Holi 2023: होलिका दहन 6 या 7 मार्च को, होली कब है? यहां दूर करें कन्फ्यूजन, सही तारीख, शुभ मुहूर्त जानें
होली, होलिका दहन तारीख, शुभ मुहूर्त, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि

होली 2023 तारीख (Holi 2023 Date)

बुधवार, 8 मार्च, 2023

होलिका दहन 2023 तिथि (Holika Dahan 2023 Date Time)

मंगलवार, 7 मार्च, 2023

होलिका दहन 2023 का समय

शाम 6:24 से 8:51 बजे तक

होलिका दहन की अवधि

2 घंटे 27 मिनट

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ (Falgun Purnima Date Start)

6 मार्च 2023 को 04:17 अपराह्न

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त (Falgun Purnima Date End)

7 मार्च 2023 को 06:09 अपराह्न

होलिका दहन 2023 पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

  • होलिका दहन के शुभ अवसर पर होलिका जलाने के लिए जहां पर लकड़ी इक्ट्ठी की जाती है वहां जा कर पूजा करें.

  • होलिका के लिए तैयार किये गये लकड़ी को सफेद धागे या मौली (कच्चा सुत) से तीन या सात बार लपेटें.

  • फिर उस पर पवित्र जल, कुमकुम और फूल छिड़क कर पूजा करें.

  • पूजा पूरी होने के बाद शाम को होलिका जलाया जाता है.

  • इस दिन, भक्त प्रह्लाद की भगवान विष्णु की भक्ति की जीत का जश्न मनाते हैं.

  • लोग होलिका पूजा भी करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह सभी के घर में समृद्धि और धन लाती है.

  • यह पूजा लोगों को अपने सभी डर से लड़ने की शक्ति भी देती है.

होली इतिहास और महत्व (Holi History and Significance)

होली की उत्पत्ति प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं में देखी जा सकती है. माना जाता है कि इस त्योहार की शुरुआत होलिका और प्रह्लाद की कथा से हुई थी. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को भगवान विष्णु ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के बुरे इरादों से बचाया था. हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को एक वरदान प्राप्त था जिससे वह आग से प्रतिरक्षित हो गई थी. उसने प्रह्लाद को मारने के लिए इस वरदान का उपयोग करने की कोशिश की, जबकि वह जलती हुई आग में बैठी थी. हालांकि, आग ने प्रह्लाद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और होलिका आग की लपटों में भस्म हो गई. बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली के पहले दिन मनाया जाता है, जिसे होलिका दहन के नाम से जाना जाता है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें