21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 01:41 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bihar Budget 2023 : सबसे अधिक खर्च शिक्षा तो सबसे कम खान-भू तत्व विभाग पर, जानिए किस विभाग को मिले कितने रुपये

Advertisement

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को 2023-24 का बजट पेश किया. राज्य के इतिहास में 2.60 लाख करोड़ रुपये का अब तक का यह सबसे बड़ा बजट आकार है. नये बजट में किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगाया गया है. बजट में रोजगार, कृषि, उद्याेग और सोशल सेक्टर पर फोकस किया गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को 2,61,885.40 करोड़ ( दो लाख 61 हजार आठ सौ पचासी चालीस लाख) रुपये का बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसे भोजनावकाश के बाद दोनों सदनों में बारी-बारी से पेश किया. बजट में राज्य सरकार की उपलब्धियां पिछले 10 सालों में प्रशंसनीय बतायी गयी हैं. सरकार ने बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है. राजकोषीय घाटे को तीन प्रतिशत की सीमा के अंदर ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. राजस्व घाटा को समाप्त कर राजस्व अधिशेष जुटाने, कुल बकाया ऋण राशि को सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुपात में धीरे धीरे कम करने और 2023-24 में उच्चतर आर्थिक विकास दर प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है.

- Advertisement -

वित्त मंत्री ने आठ सूत्रों में राज्य के बजट काे प्राथमिकता देने की बात कही है. युवा व रोजगार, महिला सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि एवं ग्रामीण विकास, हरित विकास, आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास और शहरी विकास को प्राथमिकता सूची में रखा गया है.

सरकार ने करीब साढे तीन लाख विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करने का प्रस्ताव रखा है. इनमें बिहार लोक सेवा आयोग, राज्य कर्मचारी चयन आयोग और तकनीकी सेवा आयोग से 63900, पुलिस बल में 75543, प्राथमिक शिक्षकों के 48762, शारीरिक शिक्षकों के 5886, माध्यमिक शिक्षकों के 44193, उच्च माध्यमिक के 89734 और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्नीक कालेजों में 3021 पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

दस सालों में करीब तीन गुना बढ़ गया बजट आकार

  • साल-बजट आकार

  • 2013-14 : 92 हजार करोड़

  • 2014-15 : 1.16लाख करोड़

  • 2015-16 : 1.20 लाख करोड़

  • 2016-17 : 1.44 लाख करोड़

  • 2017-18 : 1.60 लाख करोड़

  • 2018-19 : 1.77 लाख करोड़

  • 2019-20 : 2.501 लाख करोड़

  • 2020-21 : 2.11 लाख करोड़

  • 2021-22 :2 लाख 18 हजार 303 करोड़

  • 2022-23 : 2 लाख, 37 हजार 691 करोड़

किस पर कितना खर्च

  • विभाग – रुपये- प्रतिशत

  • शिक्षा-22200.35 करोड़-22.20 प्रतिशत

  • ग्रामीण विकास:15193.19 करोड़-15.19 प्रतिशत

  • समाज कल्याण :8191.79 करोड़-08.19 प्रतिशत

  • ग्रामीण कार्य :7950.27 करोड़-07.95 प्रतिशत

  • स्वास्थ्य:7117.56 करोड़-07.12 प्रतिशत

  • पथ निर्माण : 4420.99 करोड़-04.42 प्रतिशत

  • नगर विकास:4055.10 करोड़ -04.06 प्रतिशत

  • जल संसाधन : 3232.63 करोड़ -03.23 प्रतिशत

  • कृषि : 2781.99 करोड़-02.78 प्रतिशत

  • पीएचइडी-1947.65 करोड़-01.95 प्रतिशत

  • अन्य विभाग :22908.48 करोड़- 22.91 प्रतिशत

  • स्वास्थ्य :16966.42 करोड़

  • पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य :17487.78 करोड़

  • सामाजिक क्षेत्र :12439.41 करोड़

  • सबसे अधिक शिक्षा विभाग पर खर्च : 40450.91 करोड़

  • सबसे कम खान भूतत्व-61.9 करोड़

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें