13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 05:13 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक सरायकेला पहुंचकर छऊ नृत्य को लेकर क्या बोले ?

Advertisement

छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक जब सम्मानित होकर सरायकेला पहुंचे, तो इनका भ‍व्य स्वागत किया गया. 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Audio Book

ऑडियो सुनें

सरायकेला-खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित होकर शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया. सरायकेला के गैराज चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक के स्वागत में जम कर आतिशबाजी की गयी. छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक ने साथी कलाकारों के साथ साथ सरायकेला के लोगों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य के लिए आजीवन समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे. आपको बता दें कि 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.

- Advertisement -

छऊ के उत्थान के लिए करते रहेंगे कार्य

छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक जब सम्मानित होकर सरायकेला पहुंचे, तो इनका भ‍व्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि कलाकारों को छऊ नृत्य सिखाने के साथ-साथ इसके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत की अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज पटनायक, जलेश कबि, बद्री दारोघा, राजकुमार सिंह, सुमीत चौधरी, राजीव महापात्र, राजा सिंहदेव, पिंटू पटनायक, सत्यम गुप्ता, राजेश सिंहदेव, दाशरथी परीक्षा, सूर्या देवी, सोहन सिंह, उत्तम कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की 27 फरवरी को होनेवाली बैठक स्थगित

2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार

छऊ गुरु ब्रजेंद्र पटनायक के पुत्र किशोर पटनायक समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे. आपको बता दें कि 23 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को वर्ष 2019 का संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Also Read: झारखंड : कोल इंडिया की एमसीएल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर बने रवि, पिता के सपनों को ऐसा किया साकार

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें