15.1 C
Ranchi
Friday, February 14, 2025 | 04:48 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bihar Budget 2023: बिहार का बजट 28 फरवरी को होगा पेश, महागठबंधन सरकार के पहले बजट का पूरा कार्यक्रम जानें

Advertisement

Bihar Budget 2023: बिहार का बजट 28 फरवरी को होगा पेश होगा. सूबे में महागठबंधन सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार में बजट का पूरा कार्यक्रम जानें

Audio Book

ऑडियो सुनें

बिहार का बजट सत्र (Bihar Budget 2023) शुरू होने जा रहा है. आगामी 27 फरवरी से आरंभ हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. संयुक्त अधिवेशन का आयोजन सेंट्रल हाल में किया गया है. 27 फरवरी को सदन में आर्थिक सर्क्षवे ण पेश किया जायेगा. अगले दिन 28 फरवरी को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी 2023- 24 का बजट दोनों सदनों में पेश करेंगे. नयी महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा. सत्र में कुल 22 बैठकें होंगी.

बजट सत्र का कार्यक्रम

  • 27 फरवरी : शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो) संयुक्त अधिवेशन, संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल करेंगे संबोधित, सत्र नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति का सदन पटल पर रखा जाना, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाना और शोक प्रकाश (यदि हो)

  • 28 फरवरी : 2023-24 का बजट पेश, राज्यपाल के अभिभाषण केधन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद

  • 01 मार्च : राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर

  • 02 मार्च : 2022-23 के बजट से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय पेश

  • 03 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद -विवाद

  • 06 मार्च : गैर सरकारी संकल्प

  • 07 मार्च : 2022-23 बजट के तृतीय अनुपूरक बजट पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर

  • 10 मार्च : 2023-24 के बजट पर वाद- विवाद

  • 13 से 17 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद

  • 20 और 21 मार्च : 2023-23 बजट पर सामान्य वाद- विवाद

  • 23 और 24 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद

  • 27 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद

Also Read: Budget 2023 Bihar LIVE: केंद्रीय बजट 2023 से बिहार को विशेष उम्मीदें, वित्त मंत्री पेश कर रही हैं बजट..
बजट पर घमासान की उम्मीद

बता दें कि 27 फरवरी को राज्यपाल का दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में संबोधन होगा. पहले दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जायेगा. वहीं इस बार बजट में सदन के अंदर घमासान की आशंका है. दरअसल अब महागठबंधन की सरकार है और नयी सरकार में यह पहला बजट होगा. वहीं भाजपा इस बार विपक्षी दल बनकर सदन में बैठेगी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें