26.4 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 04:11 pm
26.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand: देवघर से रांची हवाई सेवा कब हो रही है शुरू, बुकिंग और किराया का ये है लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

Jharkhand News: देवघर से रांची हवाई सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गयी हैं. दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. इंडिगो की शेड्यूल के मुताबिक 17 फरवरी से रांची से देवघर की नियमित फ्लाइट रहेगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

देवघर, अमरनाथ पोद्दार. दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. डीजीसीए की अनुमति के बाद एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने देवघर से रांची की हवाई सेवा की शेड्यूल जारी कर दी है. इंडिगो की शेड्यूल के अनुसार 17 फरवरी से रांची से देवघर नियमित फ्लाइट रहेगी. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का शेड्यूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग तेजी से होने लगी है.

- Advertisement -

17 फरवरी से देवघर से रांची की हवाई सेवा शुरू

देवघर से रांची हवाई सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गयी हैं. दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. एयरलाइंस कंपनी इंडिगो द्वारा देवघर से रांची की हवाई सेवा की शेड्यूल जारी कर दी गयी है. इंडिगो की शेड्यूल के मुताबिक 17 फरवरी से रांची से देवघर की नियमित फ्लाइट रहेगी.

रांची टू देवघर फ्लाइट प्रतिदिन

रांची टू देवघर फ्लाइट प्रतिदिन रहेगी. दोपहर 3:20 में 70 सीटर यह फ्लाइट रांची से उड़ान भरेगी व 4:15 में देवघर एयरपोर्ट आएगी. वापस यह फ्लाइट 4:45 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व 5:45 में रांची एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: कैश कांड मामले में खिजरी विधायक राजेश कच्छप से ईडी की पूछताछ आज

रांची से देवघर 1 घंटे का सफर

भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का सफर 1 घंटे में पूरा होगा. रांची से देवघर का शेड्यूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग तेजी से होने लगी है. एक दिन में ही 70 फ़ीसदी सीटें रांची से देवघर और देवघर से रांची की फुल हो गई हैं. अधिकतर यात्रियों ने बेंगलुरु से रांची होते हुए देवघर की कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग कराई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जल्द ही देवघर से पटना की फ्लाइट शेड्यूल जारी हो जाएगी. डीजीसीए के पास देवघर से पटना की हवाई सेवा का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें