26.4 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 03:49 pm
26.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

अमित शाह झारखंड में, जनवरी 2023 में रहेगी राजनीतिक गहमागहमी, इस दिन शुरू होगी हेमंत सोरेन की यात्रा

Advertisement

लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड के अलग-अलग जिलों में जाकर सांगठनिक बैठकें करेंगे. मकर संक्रांति 2023 के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, खतियानी जोहार यात्रा (Khatiyani Johar Yatra) की शुरुआत करेंगे.

Audio Book

ऑडियो सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची पहुंच गये हैं. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में शनिवार को उनका बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है. इसके साथ ही झारखंड में राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गयी है. अमित शाह झारखंड की सिंहभूम (चाईबासा) लोकसभा सीट से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) के लिए प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे. अमित शाह (MHA ) के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी 4 दिन के झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं.

- Advertisement -

17 जनवरी से हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण

लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmi Kant Vajpayee BJP) अलग-अलग दिन झारखंड के अलग-अलग जिलों में जाकर सांगठनिक बैठकें करेंगे. मकर संक्रांति 2023 (Makar Sankranti 2023) के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren JMM), जो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं खतियानी जोहार यात्रा (Khatiyani Johar Yatra) की शुरुआत करेंगे. उनकी यह यात्रा 17 जनवरी से शुरू होगी. 17 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोडरमा जिला में रहेंगे.

31 जनवरी को खत्म होगी हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा

हेमंत सोरेन 18 जनवरी को गिरिडीह जायेंगे. 23 जनवरी को वह सिमडेगा में रहेंगे, जबकि 24 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम में लोगों को संबोधित करेंगे. श्री सोरेन 31 जनवरी को सरायकेला-खरसावां जायेंगे. इसी दिन सीएम पूर्वी सिंहभूम में भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. खतियानी जोहार यात्रा में झारखंड की महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस (Congress), झामुमो (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता भी शामिल होते हैं.

Also Read: 6 जनवरी की शाम 6 बजे झारखंड पहुंच जायेंगे अमित शाह, रांची से चाईबासा और छत्तीसगढ़ तक का ये है कार्यक्रम
16-17 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

इसके पहले 16 जनवरी को कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस है. उस दिन भाकपा (माले) की ओर से कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. वहीं, 16 और 17 जनवरी को देवघर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें राज्य के बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

अमित शाह चाईबासा से करेंगे लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद

बहरहाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार (6 जनवरी 2023) की शाम झारखंड पहुंच गये. शनिवार (7 जनवरी 2023) को अमित शाह चाईबासा जायेंगे, जहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. 2024 के चुनाव के शंखनाद के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश और लोकसभा स्तर की कमेटी के नेता मौजूद रहेंगे. इन सीनियर लीडर्स के साथ श्री शाह 45 मिनट तक अलग से बैठक करेंगे. बताया गया है कि झारखंड से करीब डेढ़ लाख लोग श्री शाह की इस रैली में शामिल होंगे.

Also Read: अमित शाह की पश्चिमी सिंहभूम यात्रा के लिए कृष्ण कन्हैया राजहंस और कुमार हर्ष होंगे संपर्क पदाधिकारी
कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से

झारखंड की सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल पार्टी कांग्रेस भी इसी महीने एक बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रही है. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से उत्साहित होकर झारखंड कांग्रेस ने 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का आगाज करने का ऐलान किया है. कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का यह अभियान दो महीने तक चलेगा.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें