21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Asia Cup Hockey 3rd Place: जापान को 1-0 से रौंदकर भारत ने तीसरे स्थान पर किया कब्जा

Advertisement

Asia Cup Hockey 3rd Place: एशिया कप हॉकी में भारत ने जापान को 1-0 से रौंदकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले सुपर चार के ग्रुप मुकाबले में कोरिया से ड्रॉ खेलकर खिताबी दौड़ से भारत बाहर हो गया था.

Audio Book

ऑडियो सुनें

लाइव अपडेट

भारत की रक्षापंक्ति ने दिखायी चुस्ती

भारत ने पहला गोल 7वें मिनट में ही दाग दिया था, लेकिन पहला मैदानी गोल दागने के बाद भारत की ओर से एक भी गोल नहीं दागा जा सका. हालांकि जापान ने भारत पर कई गोल दागने की कोशिश की, लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया.

- Advertisement -

भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत

भारत ने एशिया कप के लीग मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी. भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया था. भारत को अंतिम 4 में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 या उससे अधिक गोल से हराना जरूरी था.

भारत ने जापान को एशिया कप 2022 में दो बार हराया

भारत ने एशिया कप 2022 में जापान को दो बार हराया. हालांकि लीग मैच में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था, जिसके बाद भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ा. जापान ने पाकिस्तान को हराकर भारत को सुपर चार में पहुंचाने में भारी मदद भी की थी.

जापान को 1-0 से रौंदकर भारत ने तीसरे स्थान पर किया कब्जा

भारत ने एशिया कप के तीसरे और चौके स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में जापान को 1-0 से हरा दिया और तीसरे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया.

कोरिया के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ी ने दागा गोल

कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से नीलम संजीप जेस (9वें मिनट), दिपसन तिर्की (21वें मिनट), महेश शेषे गौड़ा (22वें मिनट) और शक्तिवेल मरीस्वरन (37वें मिनट) ने गोल दागे.

कोरिया से हारकर भारत खिताब भिड़ंत से बाहर

भारत और कोरिया के बीच सुपर चार के ग्रुप मुकाबले में भिड़ंत हुई, लेकिन मुकाबला भारत और जापान के बीच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ. ड्रॉस से कारिया को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारत खिताबी दौड़ से बाहर हो गया.

राजकुमार पॉल ने दागा पहला गोल

भारत की ओर से पहला गोल राजकुमार पॉल ने पहला गोल दागा. पॉल ने पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाया.

तीसरे और चौथे स्थान के लिए भारत और जापान के बीच भिड़ंत

एशिया कप हॉकी के तीसरे और चौथे स्थान के लिए इस समय भारत और जापान के बीच भिड़ंत हो रही है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें