21.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 12:20 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष हो सकते हैं चंद्रकांत पाटिल

Advertisement

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की तैयारियों के बीच भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी अटकलें शुरु हो गई हैं और कोल्हापुर से पार्टी के विधान परिषद सदस्य चंद्रकांत पाटिल इस नई जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं. पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में नई […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की तैयारियों के बीच भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी अटकलें शुरु हो गई हैं और कोल्हापुर से पार्टी के विधान परिषद सदस्य चंद्रकांत पाटिल इस नई जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं.

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण करने के एक या दो दिन के भीतर पाटिल की पदोन्नति हो सकती है.’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान कोल्हापुर से शुरु किया था जहां से उनके ससुराल पक्ष का ताल्लुक है.
मूल रुप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडाव रखने वाले पाटिल का संघ परिवार में अच्छा तालमेल है.उनसे जुडे सूत्रों का कहना है कि उन्होंने फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने की जगह संगठन में जिम्मेदारी लेने को ज्यादा तवज्जो दी है तथा वह सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करना चाहेंगे.कहा जा रहा है कि भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को भी मंत्री पद मिल सकता है और ऐसे में मुंबई इकाई के प्रमुख का पद भी खाली हो जाएगा. विले पारले से विधायक पराग अलवानी का नाम मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चल रहा है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें