भोपाल : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महापर्व में शाही स्नान तथा पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड नियंत्रण के इंतजाम में भागीदारी के लिये भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के 136 प्रशिक्षु अधिकारी आज उज्जैन पहुंचे हैं. इनमें देश के विभिन्न राज्यों के 121 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के साथ ही रॉयल भूटान के छह, मालदीप के चार और नेपाल के पांच प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं.
BREAKING NEWS
Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.
Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.
Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement
सिंहस्थ की व्यवस्थाओं में शामिल होंगे 121 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी
Advertisement
![2016_5largeimg208_May_2016_193101637](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/01/2016_5largeimg208_May_2016_193101637.jpeg)
भोपाल : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महापर्व में शाही स्नान तथा पर्व स्नान पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड नियंत्रण के इंतजाम में भागीदारी के लिये भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के 136 प्रशिक्षु अधिकारी आज उज्जैन पहुंचे हैं. इनमें देश के विभिन्न राज्यों के 121 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के […]
![Audio Book](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/audio-book-1.png)
ऑडियो सुनें
प्रदेश सरकार की आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष में इन प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को सिंहस्थ महापर्व के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई. प्रारम्भ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस. एल. थाउसेन ने सिंहस्थ के इतिहास तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा की जानकारी देते हुए हरिद्वार, प्रयाग तथा नासिक में सम्पन्न हो चुके कुंभ में की गई व्यवस्थाओं को बताया.
थाउसेन ने बताया कि सिंहस्थ में पांच करोड श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. हाल ही में सम्पन्न पंचक्रोशी यात्रा में 12 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने भागीदारी की, जो एक कीर्तिमान है. इस अवसर पर उज्जैन के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी। पुलिस अकादमी के पुलिस उप महानिरीक्षक जी. एस. राव भी मौके पर मौजूद थे.
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
संबंधित ख़बरें
Trending News
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Word Of The Day
Sample word
Sample pronunciation
Sample definition